फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chandrashekhar's attack on the government from Jantar Mantar

UCC लागू हुआ तो ईंट से ईंट बजा देंगे: जंतर-मंतर में बोले चंद्रशेखर- गरीब राज करेगा और खून के आंसू रोएगा अमीर

Fri, 21 Jul 2023 04:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Jul 2023 04:56 PM IST
सार

जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हम इस देश में मांगने के लिए पैदा नहीं हुए। जिसने मेरा साथ दिया उसके लिए खून का कतरा- कतरा बहा दूंगा, जिसने फंसाया उसे माफ कर दूंगा। आजाद ने कहा कि गरीब इस देश में राज करेगा, अमीर खून का आंसू रोएगा। 

विज्ञापन
Chandrashekhar's attack on the government from Jantar Mantar
जंतर मंतर पर चंद्रशेखर और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीम आर्मी की तरफ से शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस महारैली का मकसद 28 जून को चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले का विरोध करना और घटना की जांच की मांग करना था। देशभर के अलग-अलग राज्यों से भीम आर्मी संगठन से जुड़े कार्यकर्ता जंतर-मंतर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

 

जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हम इस देश में मांगने के लिए पैदा नहीं हुए। जिसने मेरा साथ दिया उसके लिए खून का कतरा- कतरा बहा दूंगा, जिसने फंसाया उसे माफ कर दूंगा। आजाद ने कहा कि गरीब इस देश में राज करेगा, अमीर खून का आंसू रोएगा। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं दलित समाज में पैदा हुआ, मेरा समाज सम्राट अशोक की तरह ग्रेट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गरीब कमजोरों की लड़ाई लड़ने आया हूं, पहले किसी दलित कमजोर लड़की की चुन्नी खींत देते थे, मूंछ मुंडवा देते थे, पगड़ी उतरवा देते थे, अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। बहुत सारे लोग सीबीआई की जांच कर रहे, लेकिन हम कहते हैं कि जिसकी रक्षा गुरु गोविंद सिंह जी के बच्चे करते हैं, गुरु बाल्मीकि के बच्चे करते हैं, उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 

विज्ञापन

आजाद ने कहा कि आज भीम आर्मी का स्थापना दिवस है, आठ साल पहले हमने जो शपथ ली थी, वही दोहराता हूं कि मनुवादी और सामंतवादी लोगों की सोच की जड़ों को हिला कर रख देंगे। हर जगह अत्याचार बंद करने के लिए तीन बातें कर लो। जिनकी सत्ता होती है, उनके साथ अत्याचार नहीं होता, जिसके पास पांच बल हैं, बुद्धीबल, धनबल, बाहुबल, जनबल, मनोबल, जिसका मनोबल गिर जाए उसे कोई नहीं बचा सकता।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरी जान की सुरक्षा चाहते हो तो इस सरकार को उखाड़ कर फेंक दो, अगर तुम्हारा भाई मर गया होता तो आज तुम रो रहे होते कि आज तुम्हारा भाई चला गया। चंद्रशेखर अकेला आदमी है मर जाएगा कोई बात नहीं है, लेकिन आप लोगों का क्या होगा। 

चंद्रशेखर की मांगे

- दलित, पिछड़े समाज के लोगों को हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में निश्चित भर्ती की जाए।
- अनुच्छेद 68 के आधार पर हर जिले में आयोग का गठन हो। 
- एसएसटी समुदाय के लोगों के हित में हर जिले में चार वकीलों का पैनल डीएम बनाएं। 
- प्रमोशन के लिए अलग व्यवस्था लागू हो। 
- जाति आधारित जनगणना की मांग करते हैं। 
- जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण मिले। 
- केंद्र और राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। 
- किसानों को लीगल गारंटी मिले, किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर से मुकदमे हटाए जाएं।
- सफाई कर्मचारी की मांग। 
- यूनीफार्म सिविल कोड लागू होगा तो ईंट से ईंट बजा देंगे। 
- मुझ पर हुए हमले की सीबीआई जांच की जाए, मेरी रक्षा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed