फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chandramohan wanted to see his wife a MLA

पड़ोसन के चक्कर में चंद्रमोहन ने भुलाया ये सपना!

Thu, 04 Sep 2014 08:08 AM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
chandramohan wanted to see his wife a MLA

खुद की मौत का झूठा नाटक रचने वाले आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन ने करीब डेढ़ साल पहले विधायक पति बनने का ख्वाब पाला था। इसके लिए उसने अपनी पत्नी को आम आदमी पार्टी से भी जोड़ा और जेवर विधान सभा से चुनाव भी लड़ाया।

विज्ञापन


लेकिन जैसे ही उसकी पड़ोस की लड़की से उसकी नजरें टकराईं तो सारे ख्वाब भूल उसके इश्क में पड़कर अपना भूत और भविष्य नारकीय बना लिया।

साल 2004 में चंद्रमोहन शिवसेना से जुड़ा था। उसके बाद शहर की हरेक गतिविधि में भाग लेने लगा। 2003 तक उन्हें शहर के लोग नहीं जानते थे, लेकिन महाराष्ट्र की एक पार्टी से जुड़ने के बाद से सक्रिय हो गया और जिलाध्यक्ष पद भी संभाला था।
विज्ञापन


उसके बाद वह अन्य एक राजनैतिक दल में रहने के बाद आम आदमी पार्टी से जुड़ा और काफी सक्रिय तरीके से शहर की हरेक गतिविधि तथा शहरवासियों के दुखदर्द में भाग लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार जेल भी जा चुका है चंद्रमोहन

chandramohan wanted to see his wife a MLA

सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के साथ-साथ शहर के लोगों में पहचान बन गई। इसके बाद हरेक व्यक्ति के सुख और दुख में शामिल होकर उनको पारिवारिक संबंध बनाने में जुट गया।

पिछले दिनों हुए विधान सभा के चुनाव में उसने अपनी पत्नी सविता शर्मा को विधायक पद पर चुनाव भी लड़ाया था। कई बार सविता के साथ अनशन किया। भट्टा-पारसौल के लोगों के लिए आंदोलन समेत ऐसे कई मामलों में वह जेल भी गया।

इसी सामाजिकता को निभाते-निभाते पड़ोस की युवती से आंखे चार हो गई और अपनी पत्नी को विधायक बनाने का सपना पीछे छूट गया। पिछले करीब आठ माह से चंद्रमोहन का किसी अन्य कार्यों में दिल नहीं लगता था।

उसका आम आदमी पार्टी की गतिविधियों में भी कोई खासा उत्साह नहीं था। युवती के चक्कर में आकर वह सबकुछ भूल गया और ऐसा कारनामा किया कि वह स्वयं सलाखों के पीछे पहुंच गया।

कहीं नेपाल तो नहीं भाग गया विदेश?

chandramohan wanted to see his wife a MLA

चंद्रमोहन के साले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब तक करीब 40 ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वह हर दो दिन में नया सिम बदल रहा है। पुलिस को अंदेशा है कि वह भी बंगलूरू में है। हालांकि, उसके नेपाल भागने की भी आशंका जताई जा रही है। उसके मोबाइल की लोकेशन नेपाल बॉर्डर के आसपास मिल रही है।

पुलिस ने विदेश को घटना को अंजाम देने का भागीदार मान लिया है। 40 ठिकानों पर दबिश के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। हर दो दिन में सिम और फोन बदलने के चलते उसकी लोकेशन ट्रेस होने से पहले ही वह भाग जाता है।

जांच अधिकारियों को अंदेशा है कि विदेश कहीं नेपाल या बंगलूरू तो नहीं भाग गया। अधिकारियों का कहना है कि चंद्रमोहन वहां रह चुका है। कहीं ऐसा न हो कि विदेश भी वहीं नई पहचान के साथ रह रहा हो। पुलिस को यह भी अंदेशा है कि कहीं विदेश नेपाल तो नहीं भाग गया। उसके पास काफी रकम होने की जानकारी मिली है।

डीएनए रिपोर्ट से होगी युवक की पहचान

chandramohan wanted to see his wife a MLA

कार में जलने वाले विक्षिप्त युवक की पहचान के मामले में पुलिस अभी खुलासा करने से बच रही है। पुलिस का मानना है कि शिनाख्त के बाद कहीं ऐसा न हो कि वह भी चंद्रमोहन की तरह जिंदा लौट आए। डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी पहचान जाहिर की जाएगी।

एक मई की रात को चंद्रमोहन ने मानसिक रूप से कमजोर एक युवक को कार में जिंदा जला दिया था। चंद्रमोहन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को युवक के बारे में जानकारी तो मिली है लेकिन वह इसका खुलासा करने से बच रही है।

अधिकारियों का कहना है कि कहीं ऐसा न हो कि चंद्रमोहन की तरह युवक भी लौट आए। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा।

पुलिस की मानें तो मई के पहले सप्ताह में ही व्यक्ति के शरीर से कुछ नमूने लिए गए थे, ताकि उसकी डीएनए जांच कराई जा सके। हालांकि, उस समय चंद्रमोहन मानकर ही सैंपल दिए गए थे। अब उसकी शिनाख्त करानी है तो डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल भेजा गया है। एसपी के अनुसार, एक-दो सप्ताह में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed