{"_id":"66bd7ae6d8fc9082d11560c67761f053","slug":"chandramohan-case-family-accusing-police-to-implicate-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रमोहन मामले में निर्दोष को फंसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रमोहन मामले में निर्दोष को फंसाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 07 May 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन की मौत के मामले में आरोपियों के परिजन मंगलवार को डीएम और एसपी से मिले।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि असल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपी को निर्दोष बताया है। परिजनों का कहना है कि जिस जमीन को विवादित बताया जा रहा है वह अदालत में उसे जीत चुके हैं।
बीते बृहस्पतिवार रात को कार में रहस्यमय परिस्थितियों में लगी आग के बाद आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने कासना गांव के कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
कासना गांव के आरोपियों के परिजन मंगलवार को भारी संख्या में डीएम एवी राजामौली से मुलाकात की। इसके बाद एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से मिले और कहा कि उनके बच्चों और परिवार के लोगों पर गलत आरोप लगाया गया है। चंद्रमोहन से उनका कोई विवाद नहीं था और न ही किसी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रमोहन मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इस मामले में कोई भी निर्दोष व्यक्ति गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
चंद्रमोहन की पत्नी सविता का कहना है कि चंद्रमोहन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वह बेबुनियाद और गलत हैं। आरोपियों द्वारा अपने बचाव में ऐसे झूठे बयान दिए जा रहे हैं, जिससे पुलिस जांच से भटक जाए। मेरे पति पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए थे।