फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chandni Chowk walking path will be ready in a month: Delhi government

एक महीने में तैयार हो जाएगा चांदनी चौक का पैदल पथ : दिल्ली सरकार

Thu, 05 Nov 2020 01:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Nov 2020 01:32 PM IST
सार

  • दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट से कहा एक महीने में तैयार हो जाएगा चांदनी चौक का पैदल पथ

विज्ञापन
Chandni Chowk walking path will be ready in a month: Delhi government
चांदनी चौक - फोटो : Twitter

विस्तार

दिल्ली सरकार ने बुधवार को हाईकोर्ट को बताया कि चांदनी चैक में पैदय यात्रा परियोजना का कार्य लगभग एक महीने में पूरा हो जाएगा। सरकार ने कहा कि लोगों को जल्द ही चांदनी चैक में पैदल चलने में कोई परेशानी नहीं होगी। सरकार ने एक जनहित याचिका के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ के समक्ष दिल्ली सरकार ने इस संबंध में हलफनामा दायर किया। पीठ ने इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद की पीठ के समक्ष भेजते अगली सुनवाई 11 नवंबर के लिए सूचीबद्ध कर दी।
विज्ञापन


इससे पहले न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने चांदनी चैक में पैदल पथ की बुरी हालत को लेकर प्रकाशित खबरों के आधार पर 8 अक्तूबर को इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया था। इन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि लाल किले से फतेहपुरी, चांदनी चैक को जोड़ने वाले पैदल पथ को तैयार करने के लिए शुरू हुई परियोजना पटरी से उतर गई है। इस मुद्दे को लेकर पीठ ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को निर्देश दिया था कि इस मामले को जनहित याचिका के रूप में रजिस्टर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed