चांदनी चौक के जौहरी से दो करोड़ की लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने चांदनी चौक के ज्वेलर से दो करोड़ से अधिक के जेवरात और कैश लूट लिया।
वारदात के समय राजेश कुमार (50) ड्राइवर के साथ शोरूम से घर लौट रहे थे। बदमाश राजेश की कार भी ले गए। राजेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
पुलिस के तमाम आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और बॉर्डर इलाकों में पिकेट लगाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। गीता कॉलोनी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
स्काई ब्लू कलर की मारुति जेन से आए लुटेरे
पुलिस के मुताबिक, राजेश कुमार परिवार के साथ बी-2, स्वास्थ्य विहार में रहते हैं। चांदनी चौक स्थित मालीवाड़ा में उनका सोने और हीरे के जेवरात का होलसेल का काम है। वहीं पर उनका शोरूम है।
शनिवार रात राजेश अपने कार चालक बबलू (31) के साथ सफेद रंग की एसएक्स-4 कार से घर लौट रहे थे। रविवार को मार्केट बंद होने के कारण राजेश सोने और हीरे के कई किलो जेवरात तीन बैग में लेकर घर लौट रहे थे।
बबलू चांदनी चौक, शांतिवन व गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से होता हुआ जब पुश्ता रोड पर एसडीएम ऑफिस के पास पहुंचा तो पीछे से आई स्काई ब्लू कलर की मारुति जेन कार सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया।
पहले गाड़ी से उतार कर ज्वेलर को पीटा, फिर...
कार में से चार बदमाश पिस्टल लेकर उतरे और बबलू को कार से उतार लिया। फिर उन्होंने राजेश को भी कार से खींच लिया। राजेश ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी।
उन्होंने दोनों से मोबाइल फोन भी छीन लिए। बाद में चार बदमाश राजेश की कार व अपनी गाड़ी लेकर नोएडा की ओर पुश्ता रोड से भाग गए। राहगीर के फोन से राजेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
ज्वेलर ने पुलिस को बताया कि उनकी कार में तीन बैग थे, जिसमें दो करोड़ से अधिक के जेवरात के अलावा तीन लाख रुपये कैश भी थे। पुलिस राजेश के चालक बबलू और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।