फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chances of rain in Delhi on Wednesday Meteorological Department issues yellow alert

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, कम विजिबिलिटी से परेशानी; ट्रेनें लेट, आज बारिश के भी आसार

Wed, 31 Jan 2024 06:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 31 Jan 2024 06:13 AM IST
सार

आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कम विजिबिलिटी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

विज्ञापन
Chances of rain in Delhi on Wednesday Meteorological Department issues yellow alert
दिल्ली में पूरे दिन चली शीत लहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम है इसलिए लोगों को आवागमन में परेशानी पेश आ रही है। कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। बहुती सी ट्रेनें लेट हैं तो कई रद्द कर दी गई हैं जिस कारण यात्री मुसीबतों से जूझ रहे हैं। यही नहीं दिन में तेज हवाओं और बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन

#WATCH | Uttar Pradesh: A layer of fog continues to engulf Noida sector 12.
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण अधिकांश रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। कई ट्रनें रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में यात्री हैरान-परेशान हैं। उन्हे समझ नहीं आ रहा कि आखिर अब क्या किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पांच फरवरी तक कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। एक और तीन फरवरी को हल्की बूंदाबांदी के आसार है।

आज से कुछ सुधार की उम्मीद

राजधानी में हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से हवा में आंशिक सुधार आ सकता है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, बादल छाए रहेंगे, कुछ इलाकों में हल्की बुंदाबांदी भी हो सकती है। गुरुवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति 12 से 20 किमी रहने के आसार है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed