दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम, सुधर सकती है हवा की गुणवत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। वहीं पंजाब के अमृतसर में भी लोगों को बारिश से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग पर्यावरण और शोध संस्थान के प्रमुख डॉ. वीके सोनी ने आज ही बताया था कि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी और बारिश के आसार हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि तेज हवा और बारिश के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
#WATCH Delhi: Parts of the national capital receive rainfall. Visuals from Dwarka. pic.twitter.com/lrjFJ6fcFG
— ANI (@ANI) November 15, 2020विज्ञापन
मालूम हो कि एनजीटी के आदेश और दिल्ली सरकार के आग्रह को ठेंगा दिखाते हुए दिल्लीवालों ने दिवाली पर खूब पटाखे चलाए। नतीजा, पहले से खराब दिल्ली की हवा और खराब हो गई और गंभीर स्थित में पहुंच गई। जगह-जगह एक्यूआई बढ़ता चला गया। प्रदूषण नियंत्रण समिति के अनुसार आनंद विहार में 481 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह आईजीआई एयरपोर्ट पर 444, आईटीओ पर 457 और लोधी रोड पर 414 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ।
आपको बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रायब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली-एनसीआर में 30 नवंबर तक सभी तरह के पटाखों की बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके दिवाली पर खूब आतिशबाजी हुई।
There are chances of drizzle and rain today in Delhi NCR, Punjab, Haryana and Uttar Pradesh. Air quality in Delhi will improve due to wind and rain: Dr VK Soni, Head, Environment and Research Centre, IMD pic.twitter.com/Rc5CwWq8QU
— ANI (@ANI) November 15, 2020
दिल्ली की हवा को साफ करने और प्रदूषण को कम करने के लिए राजधानी के विभिन्न इलाकों में नगर निगम की गाड़ियां पानी का छिड़काव कर रही हैं। ये गाड़ियां प्रदूषण की अधिकता वाले इलाकों के साथ ही भीड़ भरे बाजारों में भी पानी का छिड़काव कर रही हैं।