{"_id":"5c16d80abdec2253b569629a","slug":"chance-of-selfie-with-charming-dogs-and-cats-in-pet-fed-festival-at-okhla-nsic-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षक डॉग्स और कैट्स के साथ दर्शकों ने ली सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षक डॉग्स और कैट्स के साथ दर्शकों ने ली सेल्फी
Mon, 17 Dec 2018 04:26 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 17 Dec 2018 04:26 AM IST
विज्ञापन
dog show (सांकेतिक तस्वीर)
ओखला एनएसआईसी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय पेट फेड फेस्टिवल के आखिरी दिन रविवार को दर्शकों ने अपने पसंदीदा जानवरों के साथ जमकर सेल्फी ली। रंग-बिरंगे और आकर्षक कपड़ों में फेस्टिवल में पहुंचे डॉग्स और कैट्स ने दर्शकों को आकर्षित किया। खास बात यह थी जिन लोगों के पास पालतू जानवर नहीं थे वे भी इस फेस्टिवल का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
ओखला एनएसआईसी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय पेट फेड फेस्टिवल का समापन
इस मौके पर डीयू के छात्र अमन ने बताया कि वह अपने तीन साल के स्पैनियल डॉग के साथ फेस्टिवल में पहुंचे। उनके डॉग के चमकीले और झबरे बालों ने काफी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस मौके पर लोगों ने उसके साथ जमकर सेल्फी भी ली। इस मौके पर अमन ने भी दूसरे डॉग्स के साथ अपने स्पैनियल डॉग को भी रैंप पर चलाया।
विज्ञापन
चमकीले बालों वाले डॉग्स ने लोगों को किया अपनी ओर आकर्षित
वहीं, युवती स्वाति शर्मा अपने साइबेरियन हस्की डॉग को लेकर फेस्टिवल में पहुंची। उन्होंने बताया कि उनके डॉग को फेस्टिवल में बेहद मजा आया। इस माहौल में आकर उनके डॉग को अच्छा महसूस होता है और उसके नए दोस्त भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने डॉग को इसलिए यहां लेकर पहुंची है ताकि वह यहां अपने करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजक कर सके।
विज्ञापन
डीयू की छात्रा प्रियंका अरोड़ा ने बताया कि उनके पास दो साल की एक बिल्ली है, लेकिन उसे डॉग्स के बीच आना पसंद नहीं। इसलिए वह उसे फेस्टिवल में नहीं ला सकीं। हालांकि, इस बात का उन्हें अफसोस है कि उनकी कैट इस फेस्टिवल के फैशन शो का हिस्सा नहीं बन सकी, लेकिन उन्हें दूसरे जानवरों के साथ खूब मजा आया। उन्होंने कहा ऐसे फेस्टिवल से हम जानवरों के प्रति जागरूकता फैला सकते हैं, ताकि पालतू जानवरों को भी हमारा साथ अच्छी तरह मिल सके।