{"_id":"826c2a368d2eaa21200152dea942d7a3","slug":"chance-of-rain-today-in-delhi-ncr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बुधवार-बृहस्पतिवार को बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी व बारिश शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार रात को कोहरा और दिनभर धुंध छाई रही। दोपहर बाद बादल घिर आने और तेज हवा चलने के बाद मौसम में सर्दी बढ़ गई।
सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे जिससे धूप की लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सयस रहा।
मौसम विभाग के निदेशक बीपी यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश शुरू हो गई है। 48 घंटों में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान हैञ कई क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर पर 27-28 फरवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरांचल में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
1 मार्च के आसपास पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक अच्छी बारिश की संभावना है। सोमवार दोपहर बाद से ही बादलों व तेज हवा के चलते सर्दी का अहसास होने लगा था।