फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chance of rain and hailstorm in Delhi-NCR today and tomorrow

दिल्ली-एनसीआर में आज व कल बारिश और ओले पड़ने के आसार, गिरेगा तापमान

Tue, 07 Jan 2020 02:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Jan 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain and hailstorm in Delhi-NCR today and tomorrow
दिल्ली एनसीआर में वर्षा - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

दिल्ली के कुछ इलाकों में सोमवार को हल्की बूंदा बांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार से एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। मंगलवार व बुधवार को बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में फिर से गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी। वहीं आठ जनवरी के बाद कोहरा लोगों को परेशान करेगा। 

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सुबह से ही धूप नहीं निकली। पूरे दिन बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शाम होते-होते हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव होगा। विभाग ने मंगलवार व बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने व बारिश की संभावना जताई है। वहीं देर शाम ओलावृष्टि भी हो सकती है। दिन भर 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तेज सतही हवाएं चलेंगी। मंगलवार को तापमान में गिरावट आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवाओं से पारा गिरा, बढ़ी ठंड

एक दिन पहले बदला मौसम का मिजाज सोमवार को भी यथावत रहा। सोमवार को भी दिन भर बादलों का आना-जाना लगा रहा। सुबह से ही आसमान में बादल नजर आ रहे थे, जो दिन चढ़ने के साथ ही और भी गहराते गए। इस बीच हवाएं भी चलती रही, ऐसे में ठंड का असर काफी बढ़ गया और लोग दिन में ठंड से बचाव करते नजर आए। 

धूप न होने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले तक शाम सात बजे तक जहां अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस रहता था, वहीं सोमवार को शाम 05:35 बजे अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग ने भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 

स्थिर बना हुआ है प्रदूषण 
बारिश की आशंका के बीच शहर में प्रदूषण का स्तर स्थिर बना हुआ है। सोमवार को शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले 7 अंक कम था। दिन में जहां धूप नहीं खिल रही है वहीं रात में चलने वाली तेज हवाओं के कारण प्रदूषण एक ही स्तर पर स्थिर बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed