फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chaman escaped from police custody

लुटेरा चमन पुलिस कस्टडी से फरार

Tue, 21 Jan 2014 12:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 21 Jan 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chaman escaped from police custody
17 साल से जरायम की दुनिया में 100 से ज्यादा लूट करने वाला शाहिद उर्फ चमन अलीगढ़ पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है। अलीगढ़ पुलिस डबल मर्डर और डकैती के मामले में उसे और उसकेसाथी संजय वर्मा (बुलंदशहर) और अहमद हसन (अलीगढ़) को रिमांड पर लेकर गई थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब पौने सात बजे रिमांड खत्म होने पर वापस डासना जेल छोड़ने आ रही थी। मसूरी चौराहे पर भीड़ केचलते कार धीमी हुई तो वह हथकड़ी से हाथ निकालकर चलती बुलेरो कार से कूदकर भाग गया।
विज्ञापन


एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मसूरी थाने में अलीगढ़ के एसआई श्याम सुंदर मिश्रा और तीन सिपाहियों विरेंद्र, सुनील और रामप्रवेश के खिलाफ लापरवाही की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद उर्फ चमन बुलंदशहर के कोतवाली इलाके का है। विजयनगर केमवई में रह रहा था। चमन पहली बार 1997 में जेब कतरी में जेल गया था। विजयनगर पुलिस ने उसे और उसकेचार साथियों को 28 दिसंबर 2013 को गिरफ्तार किया था। इनमें दो चमन के साले भी थे।

इनसे 25 लाख के जेवर और कार बरामद की गई थी। चमन गैंग लीडर है। ये गैंग क्राइम ब्रांच वाले बताकर घर में घुसते थे। अलीगढ़ के बन्ना देवी थाने की पुलिस ने रिमांड पर लिया था। इस गैंग ने पिछले साल 8 दिसंबर को अलीगढ़ के बन्ना देवी क्षेत्र में डॉक्टर के घर लूट की थी।

20 नवंबर को चौकीदार समेत दो की हत्या की थी। 12 नवंबर को सिपाही के घर में लाखों की चोरी की थी। अलीगढ़ पुलिस ने रिमांड पर इनसे सिपाही के घर हुई चोरी में जेवर भी बरामद किए थे।


चमन द्वारा की गई हालिया वारदात
- 18 दिसंबर रात में विजयनगर में डीयू छात्रा और परिवार को बंधक बनाकर डकैती
- 23 नवंबर में विजयनगर में डॉक्टर के परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डाका
- 20 अगस्त रात में विजयनगर में अधिवक्ता के परिवार को बंधक बनाकर डकैती

विजयनगर में ही हुई चोरी की तीन वारदात
- 23 दिसंबर को अलीगढ़ केगांधी पार्क क्षेत्र में डॉक्टर के घर लूट
- 8 दिसंबर को अलीगढ़ के बन्ना देवी क्षेत्र में डॉक्टर के घर लूट
- 20 नवंबर में अलीगढ़ केबन्ना देवी क्षेत्र में चौकीदार समेत दो की हत्या
- 12 नवंबर में अलीगढ़ केबन्ना देवी क्षेत्र में सिपाही के घर में लाखों की चोरी

पुलिस कस्टडी से फरारी केहालिया मामले
4 सितंबर 11- हापुड़ पुलिस की कस्टडी से दानिश फरार
11 अगस्त 11- पुलिस को चकमा देकर कचहरी से भागा शाहनवाज
3 अगस्त 09- पेशी पर आया हत्यारोपी पुलिस कस्टडी से फरार
5 अगस्त 08- कैदी इंद्रपाल, मनोज कचहरी की हवालात से फरार।

पुलिस की मिलीभगत!
सूत्रों का कहना है कि इस तरह की वारदात बिना पुलिस मिलीभगत के नहीं हो सकती है। लिहाजा इससे इनकार किया जा सकता है कि इसमें पुलिसवालों की मिलीभगत रही हो। एसएसपी का कहना है कि पुलिसवालों के खिलाफ एक्शन अलीगढ़ केएसएसपी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed