{"_id":"5dc2f9568ebc3e5b2e36e3ae","slug":"challans-of-406-vehicles-on-third-day-of-odd-even","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑड-ईवन के तीसरे दिन कटे 406 वाहनों के चालान, 24 लाख से अधिक का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑड-ईवन के तीसरे दिन कटे 406 वाहनों के चालान, 24 लाख से अधिक का जुर्माना
Wed, 06 Nov 2019 10:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑड-ईवन योजना लागू होने के तीसरे दिन बुधवार को नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर परिवहन और राजस्व विभाग का शिकंजा कसा। बुधवार को ईवन संख्या के 406 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई के तहत नियमों की अनदेखी करने वालों पर 24 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया। इनमें अधिकतर वाहन मालिकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
Delhi Traffic Police issued total 406 challans on the third day of #OddEven vehicle scheme, today.
— ANI (@ANI) November 6, 2019विज्ञापन
पुलिस-वकील विवाद पर परिवहन मंत्री का तंज
वकीलों और पुलिस के बीच हुए विवाद को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ऑड-ईवन योजना से जोड़ते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में मंत्री ने कहा है कि दिल्ली में अब कार्यस्थल (दो अलग अलग पेशे) पर भी ऑड-ईवन लागू हो गया है।
विज्ञापन
ऑड के दिन पुलिस ने विरोध जताया तो ईवन दिवस वकीलों के नाम रहा। हालांकि परिवहन मंत्री ने हा कि इस वीकेंड पर क्या होगा, इसका पता नहीं। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से परेशान दिल्ली वासियों को राहत देने के लिए ऑड-ईवन लागू किया गया। लेकिन वकील-पुलिस के बीच हुए विवाद भी अलग-अलग दिन इनके नाम रहा।