फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Challan will be issued for vehicles if they go to petrol pump without PUC

पेट्रोल पंप पर भी कटेगा चालान: वाहन चालक भूल से भी न करें ये गलती, नहीं तो लगेगी 10 हजार रुपये की चपत

Sat, 10 Aug 2024 08:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 10 Aug 2024 08:23 AM IST
सार

परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि कंपनी को 15 दिन के अंदर कम से कम 25 पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच के लिए सिस्टम तैयार कर देने को कहा गया है। उसके बाद कुछ दिन में 100 पेट्रोल पंपों पर पीयूसीसी जांच का सिस्टम लग जाएगा।

विज्ञापन
Challan will be issued for vehicles if they go to petrol pump without PUC
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

बिना पीयूसी के पेट्रोल पंपों पर वाहन में पेट्रोल भराने पहुंचे तो 10000 का चालान कटना तय है। दिल्ली सरकार ने 100 पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच के लिए कैमरे लगाने व सॉफ्टवेयर स्थापित करने के लिए निजी कंपनी नवगति टेक को टेंडर आवंटित कर दिया है। कंपनी को 15 दिन के अंदर अपनी सेवाएं शुरू करनी है। कंपनी को पांच साल के लिए ठेका दिया गया है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि कंपनी को 15 दिन के अंदर कम से कम 25 पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच के लिए सिस्टम तैयार कर देने को कहा गया है। उसके बाद कुछ दिन में 100 पेट्रोल पंपों पर पीयूसीसी जांच का सिस्टम लग जाएगा। इसकी अनुमानित लागत छह करोड़ रुपये है। योजना के तहत पेट्रोल पंपों पर आने वाले वाहनों में वैध पीयूसीसी नहीं होने पर प्रदूषण जांच के लिए कुछ घंटों की मोहलत भी दी जाएगी और इस अवधि में पीयूसी नहीं बनवाने पर स्वत: ही 10000 रुपये का ई-चालान कट जाएगा और इसकी सूचना वाहन मालिक को मोबाइल पर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली सरकार के दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीटीआईडीसी) की यह योजना है। योजना के तहत अभी फिलहाल 100 पेट्रोल पंपों पर यह व्यवस्था शुरू की गई, बाद में 400 पेट्रोल पंपों पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed