{"_id":"58baa7754f1c1bc3098307af","slug":"challan-cut-of-85-girls-without-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट न पहनने वाली 85 महिलाओं के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट न पहनने वाली 85 महिलाओं के काटे चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 04 Mar 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
दुपहिया पर दोनों चालकों को हेलमेट पहने के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस की ओर से 1 से 15 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। जागरूक करने के बाद भी शहर के लोग हेलमेट पहनने के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
तो पुलिस ने शनिवार को नीलम चौक पर बिना हेलमेट दुपहिया चला रहे चालकों के चालान काटे। अभियान में 80 प्रतिशत महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं के चालान काटे गए।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने दोपहर एक बजे नीलम चौक के चारों ओर 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने नाके लगा कर बिना हेलमेट दुपहिया चला रहे लोगों को रोका और चालान काटने शुरू किये और एक घंटे तक चालान काटे गए। अभियान में सौ चालान से ज्यादा चालान काटे गए। जिसमें 85 चालान महिलाओं के काटे गए।
विज्ञापन
ज्यादातर दुर्घटनाओं में दुपहियां वाहन चालक मौत हो जाती है क्योकि उसने हेल्मेट नही पहना होता है। इसके लिए अभियान के तहत जागरूक करने के साथ चालान भी काटे जा रहे है और रोजाना शहर में अलग-अलग जगहों पर ऐसे ही चालान काटे जाएगें।
पूरणचंद पवार, डीसीपी ट्रैफिक