{"_id":"58b5ba0d4f1c1b8750830d09","slug":"chakubaji-between-supporters-of-modi-and-azam-cut-finger","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी व आजम के समर्थक के बीच चाकूबाजी, कटी उंगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी व आजम के समर्थक के बीच चाकूबाजी, कटी उंगली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
शहर में राजनीति का अनोखा रूप मंगलवार को देखने को मिला। आजम खां व मोदी के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद चाकू बाजी हो गई। घटना में मोदी का समर्थक घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। इस संबंध में सेक्टर-20 थाने में शिकायत की गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
घायल संतोष सेक्टर-27 स्थित मां वैष्णो भोजनालय में काम करता है। वहां पास ही इरफान की नाई की दुकान है।
किसी बात को लेकर संतोष आजम खां की बुराई करने लगा। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में बातें करता रहा। यह बात इरफान को नागवार गुजरी। इस पर इरफान संतोष से गालीगलौज करने लगा। इस बीच संतोष ने आजम खां के प्रति अपशब्द कहे।
विज्ञापन
इसको बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। इरफान दुकान में रखा चाकू लेकर आ गया। उसने संतोष के पेट पर चाकू से वार कर दिया, लेकिन संतोष ने चाकू पकड़ लिया। उसके हाथ की उंगलियां कई जगह से कट गई। मामले को बढ़ता देख मौजूद लोगों ने बीच बचाव करते हुए पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
पुलिस ने संतोष को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। मौके का फायदा उठाकर इरफान दुकान बंद कर फरार हो गया। पीड़ित ने इरफान के खिलाफ सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।