फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chaitra Navratri Festival from today, temples preparations complete

चैत्र नवरात्र महोत्सव आज से : मंदिरों में धूमधाम, तैयारियां पूरी

Fri, 08 Apr 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri Festival from today, temples preparations complete
चैत्र नवरात्र - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

चैत्र नवरात्र महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम के साथ शुरू होगा। तमाम छोटे बड़े मंदिरों में सभी तैयारी पूरी हो गई है। मां भगवती की पूजा और गुणगान के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


प्रसिद्ध मंदिरों में राष्ट्र कल्याण व सुख-शांति के लिए महायज्ञ होगा। मां की अखंड जोत जलेगी। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। रात को मंदिरों में रोशनी की विशेष छटा देखने को मिलेगी। अनेक मंदिरों में रामनवमी पर्व के मद्देनजर नवरात्र के दौरान रामचरित मानस का पाठ भी होगा।
विज्ञापन


छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्र महोत्सव में रोजाना कीर्तन, भजनों का आयोजन होगा। आचार्य, विद्वान प्रतिदिन वैदिक रीति के अनुसार श्री मां कात्यायनी का सहस्र कुम्भाभिषेक एवं अर्चना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समृद्धि के लिए श्री शत चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा

Chaitra Navratri Festival from today, temples preparations complete

कालकाजी मंदिर में नवरात्रों के दौरान राष्ट्र कल्याण व सुख शांति, समृद्धि के लिए श्री शत चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। देशभर के वैदिक विद्वान मां कालिका के मंडप में स्थापित भव्य हवन कुंड में आहूति देंगे।

झंडेवाला मंदिर में नवरात्र के दौरान रोजाना भजन व कीर्तन होगा। मंदिर में भक्तों की सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर सैकड़ों सेवादार तैनात हैं। प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर, बाहरी रिंग रोड स्थित काली माता मंदिर और हरिनगर स्थित संतोषी माता मंदिर में भी में नवरात्रा महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करेंगे।

इसी तरह गौरख पार्क शाहदरा स्थित श्रीराजमाता झंडेवाला मंदिर और असोला फतेहपुर बेरी स्थित शनि धाम में भी नवरात्र महोत्सव की तैयारी की गई है।

प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

Chaitra Navratri Festival from today, temples preparations complete

प्रमुख मंदिरों की प्रबंधक समितियों ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। मंदिरों में पुलिस ने भी डेरा डाल लिया है। प्रमुख मंदिरों में दिल्ली पुलिस ने अस्थाई चौकी बनाई है। निजी सुरक्षा गार्ड एवं सेवादार भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। तमाम प्रसिद्ध मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे भी नजर रखेंगे। झंडेवाला मंदिर, छतरपुर मंदिर एवं कालका जी मंदिर आदि मंदिर प्रबंधक कमेटियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।

भगवान राम के जन्म से पहले की लीला के मंचन की शुरूआत शुक्रवार को रामलीला मैदान में होगी। इसका आयोजन श्रीराम जन्मोत्सव लीला समिति ने नवरात्रों के मौके पर कराया है। ‘भगवान राम जन्म कर हेतु अनेका, परम विचित्र एक ते एका’ कथा पर आधारित इस लीला का मंचन पद्मश्री पं. रामस्वरूप शर्मा की अगुवाई किया जाएगा।

लीला समिति के प्रमुख एवं मंदिर श्रीराम हनुमान वाटिका के महंत श्रीरामकृष्ण दास महात्यागी महाराज ने बताया कि 16 मार्च तक भगवान राम का जन्म होने के कारणों की लीला का विस्तार से मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed