फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chairs stolen from outside the flat in ghaziabad student caught in camera

गाजियाबादः फ्लैट के बाहर से कुर्सियां चोरी, कैमरे में छात्र कैद ...और फिर- उलटा चोर कोतवाल को डांटे

Sun, 27 Sep 2020 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Sep 2020 05:14 AM IST
सार

  • गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में चोरी की एक और वारदात के बाद हुआ हंगामा
  • कैमरे में कैद छात्र के फ्लैट में पुलिस का छापा, साथियों संग शराब पार्टी करता मिला

विज्ञापन
Chairs stolen from outside the flat in ghaziabad student caught in camera
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के आसपास सिलसिलेवार घटनाओं के बाद गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में चोरी की एक और वारदात हो गई। इस बार एसबीआई के मैनेजर के फ्लैट के बाहर से कुर्सी चुरा ली गईं। हैरत की बात यह है की घटना को मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र ने अंजाम दिया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन


अपार्टमेंट के लोगों ने पुलिस बुलाकर छात्र के फ्लैट में छापा डलवाया तो आरोपी अपने साथी युवक-युवतियों के साथ शराब पार्टी करता मिला। फ्लैट से कुर्सियां बरामद होने के बाद विजयनगर पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। पीड़ित बैंक मैनेजर ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


 गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के एच-1 टावर में रहने वाले नरेश जाखड़ एसबीआई दिल्ली में बैंक मैनेजर हैं। उनका कहना है कि उनके फ्लैट के दरवाजे पर चार कुर्सियां रखी रहती हैं।  बृहस्पतिवार को सभी कुर्सियां चोरी कर ली गईं। तभी से वह चोर की खोजबीन में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश जाखड़ का कहना है कि सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर चोर उसमें कैद मिला। शनिवार को पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी उन्हीं के टावर में रहता है और मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। पूर्व में हुई चोरी की अनसुलझी वारदातों के बाद ताजा घटना से गुस्साए अपार्टमेंट के लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस बुला ली।

पुलिस से बोला आरोपी- फ्लैट में आने की हिम्मत कैसे हुई
अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि वह पुलिस को लेकर आरोपी छात्र के फ्लैट में गए तो वहां वह चार युवक व युवतियों के साथ शराब पार्टी करता मिला। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को ही हड़काना शुरू कर दिया कि उसके फ्लैट में आने की हिम्मत कैसे हो गई। तलाशी के दौरान चोरी की गई कुर्सियों के अलावा वहां शराब की बोतलें भी मिलीं। इसके बाद अपार्टमेंट के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पीड़ित बैंक मैनेजर ने तहरीर देकर अपने यहां हुई घटना में कार्रवाई के साथ-साथ पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग भी की है।

अपार्टमेंट में चोरी की कई वारदात अनसुलझी
अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन और उसके आसपास गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के फ्लैट में सिलसिलेवार चोरी की घटनाएं हुई थीं। वारदात के दौरान बदमाशों ने महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला भी किया था। केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस पूर्व में हुई कई घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है। अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि एक घटना में चोर कैमरे में कैद हुआ है। उससे पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।


इंस्पेक्टर ने तहरीर मिलने से किया इनकार, रेजिडेंट्स ने किया ट्वीट
गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि बैंक मैनेजर नरेश जाखड़ की तरफ से पुलिस को तहरीर दे दी गई। तहरीर की रिसीविंग भी मिल गई है। वहीं, विजयनगर थाने के नवनियुक्त एसएचओ महावीर सिंह चौहान ने दोनों पक्षों में समझौता होने और तहरीर न मिलने की बात कही। इसका पता चलते ही अपार्टमेंट के लोगों ने एसएसपी समेत अन्य आला अधिकारियों को तहरीर की रिसीविंग अटैच कर ट्वीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed