फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Centre cuts kejriwal sisodia name from melania trump visit Delhi government school happiness class

मेलानिया ट्रंप के कार्यक्रम से हटा केजरीवाल और सिसोदिया का नाम, भाजपा ने दी सफाई

Sat, 22 Feb 2020 04:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 22 Feb 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Centre cuts kejriwal sisodia name from melania trump visit Delhi government school happiness class
मेलानिया ट्रंप के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे केजरीवाल सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार के स्कूल में 25 फरवरी को होने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की यात्रा के दौरान स्वागत कार्यक्रम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम हटा दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद भाजपा का मामले में स्पष्टीकरण सामने आया है।

विज्ञापन




भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि महत्वपूर्ण मौकों पर ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। भारत सरकार अमेरिका को यह सलाह नहीं देता कि कौन आएगा और कौन नहीं। इसलिए हम इस 'तू-तू मैं-मैं' में नहीं पड़ना चाहते।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने उनका और केजरीवाल का नाम मिलेनिया ट्रंप के आयोजन से काटे जाने पर प्रत्यक्ष रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि हैपीनेस क्लास सभी नफरत और छोटी मानसिकता का हल है। मैं खुश हूं कि दिल्ली के सरकारी स्कूल दुनिया को एक रास्ता दिखा रहे हैं। दुनिया ये जानने के लिए उत्सुक है कि हम अपने हैपीनेस क्लास में क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के सूत्र इस खबर को पक्का बता रहे हैं, लेकिन अभी वे खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आप सरकार यह मान रही है कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर केजरीवाल और सिसोदिया का नाम कटवाया है। अब ट्रंप की पत्नी मेलानिया अकेले ही स्कूल का दौरा करेंगी।

वहीं आप सांसद गोपाल राय ने कहा है कि मेलानिया ट्रम्प के दौरे में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के न शामिल होने पर हमारे पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। जब तक ऐसी कोई सूचना नहीं होगी तब तक कुछ कह नहीं सकते।

सूत्रों के अनुसार, आप सरकार की ओर से केंद्र को बता दिया गया था कि राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप जब दिल्ली सरकार के स्कूल में पहुंचेंगी तो उनका स्वागत करने के लिए केजरीवाल और सिसोदिया वहां मौजूद रहेंगे। शुक्रवार तक यही कार्यक्रम था, लेकिन शनिवार सुबह दिल्ली सरकार को सूचना मिली कि मेलानिया स्कूल में तो जाएंगी, वे बच्चों से बातचीत करेंगी, मगर उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया नहीं होंगे। उन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेने की मंजूरी नहीं मिली है।

अनुमति नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि ऐसे आधिकारिक कार्यक्रमों में चुनिंदा रूप से आमंत्रित करने की शुरूआत मोदी सरकार ने की थी और यह हमारे लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के रिसेप्शन के कार्यक्रमों से विपक्ष को बाहर रखना तुच्छ लगता है, लेकिन यह भारत को कमजोर करता है।

बता दें कि अहमदाबाद में मोदी ट्रंप के रोड शो में गुजरात के सीएम विजय रुपाणी को भी शामिल होने की इजाजत नहीं दी गई है।आप सूत्र बताते हैं कि इसे मामले को लेकर केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से बातचीत चल रही है। दिल्ली सरकार ने पूछा है कि ऐन वक्त पर केजरीवाल और सिसोदिया का नाम काटने की क्या वजह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed