फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ABVP releases list of probable candidates

Delhi NCR News: एबीवीपी ने की संभावित प्रत्याशियों की सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
-एक सितंबर से शुरू होगा प्री-कैंपेन, 47 कॉलेजों और पांच विभागों में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव को लेकर छात्र संगठनों की चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आगामी डूसू चुनाव के लिए 13 संभावित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। ये सभी संभावित प्रत्याशी एक सितंबर से विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में छात्रों के बीच जाकर प्री-कैंपेन अभियान शुरू करेंगे। इस दौरान छात्रों से उनकी अपेक्षाओं और समस्याओं को लेकर सीधे संवाद किया जाएगा।
एबीवीपी की ओर से जारी संभावित प्रत्याशियों की सूची में आलोक अत्री, आयुषी शर्मा, ईशु मौर्य, कृष्ण यादव, लक्ष्य राज सिंह, नितिन तंवर, प्रियांशु महामना, रिया छावड़ी, रिया मलिक, सनी डेढ़ा, तान्या मावी, वरुण यादव और यश डबास के नाम शामिल हैं। संगठन ने सूची में ऐसे कार्यकर्ताओं को स्थान दिया है, जो वर्षभर छात्रों के बीच सक्रिय रहे हैं और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार काम करते रहे हैं। अब ये संभावित उम्मीदवार करीब एक सप्ताह तक चलने वाले प्री-कैंपेन अभियान के दौरान डीयू के 47 कॉलेजों और पांच विभागों में जाकर छात्रों से प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। इस दौरान छात्रों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को जाना जाएगा। छात्रों से प्राप्त सुझावों को आगामी चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

डूसू चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान और 19 सितंबर को मतगणना होगी। प्रत्याशियों को 10 सितंबर तक नामांकन दाखिल करना होगा, जबकि 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस लेने की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई है। प्री-कैंपेन अभियान पूरा होने के बाद एबीवीपी की चुनाव समिति 11 सितंबर को डूसू के केंद्रीय पैनल के चार पदों के लिए अपने आधिकारिक प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। एबीवीपी दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि प्री-कैंपेन के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ता वर्षभर चलने वाली गतिविधियों और छात्रहित में किए गए कार्यों को विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed