{"_id":"5e185d3b8ebc3e87e577b80c","slug":"central-school-teacher-died-in-road-accident-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: सड़क दुर्घटना में केंद्रीय विद्यालय के एक शिक्षक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: सड़क दुर्घटना में केंद्रीय विद्यालय के एक शिक्षक की मौत, पांच घायल
Fri, 10 Jan 2020 04:47 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 10 Jan 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक किरण प्रसाद
- फोटो : Amar Ujala
तेलंगाना से दिल्ली कैंप में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने आए केंद्रीय विद्यालय के एक खेल शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह करीब 36 साल के थे। दिल्ली स्थित कैंप में पांच जनवरी से 11 जनवरी तक ऑल इंडिया केंद्रीय विद्यालय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। सेमीफाइनल में तेलंगाना की टीम बुधवार को हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
गुरुवार को खाली होने के कारण शिक्षकों का एक ग्रुप ताजमहल देखने के लिए इनोवा बुक कराई और आगरा पहुंच गए। यहां से गुरुवार देर रात सराय ख्वाजा थाना फरीदाबाद क्षेत्र में इनकी इनोवा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकराया गया। इस दुर्घटना में इनोवा की अगली सीट पर बैठे केंद्रीय विद्यालय हैदराबाद के खेल शिक्षक किरण प्रसाद गंभीर समेत पांच अन्य शिक्षक घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सभी घायलों को पुलिस ने देर रात बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किरण प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी शिक्षकों को केंद्रीय विद्यालय संगठन के शिक्षक दिल्ली कैंट स्थित एक अस्पताल में ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन