फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central government is making new highway between Delhi-Saharanpur

केंद्र सरकार दिल्ली-सहारनपुर के बीच कर रही है नया हाईवे तैयार, गणतंत्र दिवस पर होगा शिलान्यास

Fri, 18 Jan 2019 05:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Jan 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
Central government is making new highway between Delhi-Saharanpur
highway - फोटो : फाइल फोटो

केंद्र सरकार दिल्ली से सहारनपुर की आवाजाही आसान करने के लिए नए नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। करीब 155 किमी लंबा हाईवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होगा। आगे यह गीता कॅालोनी, शास्त्री पार्क, खजूरी खास होता हुआ दिल्ली-यूपी बॅार्डर तक जाएगा। दिलचस्प यह कि दिल्ली का पूरा हिस्सा एलिवेटेड होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, प्राथमिकता के आधार पर शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट के पहले दो फेज की निविदा अगले हफ्ते मंगाई जाएगी। वहीं, गणतंत्र दिवस पर इसका शिलान्यास होना है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक, एनएच-709 बी नाम से पूरा प्रोजेक्ट चार फेज में तैयार होगा। पहला फेज पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम से यूपी बॉर्डर स्थित खजूरी खास तक जोगा। करीब 14.75 किमी लंबा यह हिस्सा पूरी तरह एलीवेटेड होगा। पुश्ता रोड के साथ-साथ नए हाईवे के गुजरने से जमीन आदि के अधिग्रहण से जुड़ी समस्या नहीं आएगी। दूसरे फेज में सड़क मंडोला तक बनेगा। तीसरे फेज में यह शामली बाइपास व आखिर में सहारनपुर बाइपास तक एनएच पहुंचेगा।    
विज्ञापन

  
गडकरी के मुताबिक, छह लेन के नए एनएच का करीब 19 किमी लंबा हिस्सा एलीवेटेड होगा। प्रोजेक्ट पर करीब 4405 करोड़ रुपये का खर्च आएंगे। अगले हफ्ते पहले दो फेज की निविदा आमंत्रित कर ली जाएगी। वहीं, 26 जनवरी को शास्त्री पार्क पर इसका शिलान्यास भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


155 किमी लंबे प्रोजेक्ट के चार फेज
-अक्षरधाम से खजूरी खास तक के 14.75 किमी लंबे हिस्से पर 1100 करोड़ रुपये होंगे खर्च। पूरा हाईवे होगा एलीवेटेड।    
-खजूरी खास से मंडोला ईपीई इंटरसेक्शन के 16.57 किमी हिस्से पर 1800 करोड़ रुपये होंगे खर्च।  
-ईपीई इंटरसेक्शन से शामली बाईपास के बीच 61.4 किमी के हिस्से पर आएगी 725 करोड़ रुपये की लागत।   
-शामली बाइपास से सहारनपुर बाईपास के 62.7 किमी लंबे हिस्से पर होगा 780 करोड़ रुपये का खर्च।    
  
तिवारी ने भी नितिन गडकरी से की थी हाईवे बनाने की गुजारिश
दिल्ली-गाजियाबाद के उलट दिल्ली-शामली होते हुए सहरानपुर का संपर्क मार्ग ज्यादा बेहतर नहीं है। वहीं, पूर्वी दिल्ली व उत्तर-पूर्वी दिल्ली की कनेक्टिविटी भी बहुत बेहतर नहीं है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने नया हाईवे बनाने की योजना तैयार की है। नितिन गडकरी ने मनोज तिवारी को इसकी जानकारी देते हुए एक पत्र लिखा है।    


मुख्यमंत्री को समारोह में होना चाहिए शामिल: तिवारी 
प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा भारत माला योजना दिल्ली में विकास को आगे बढ़ाएगी। हम चाहते है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस समारोह में शामिल होना चाहिए। संबंधित विभाग को भी उन्हें शिलान्यास समारोह में आमंत्रित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed