फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central and state plans to create laboratory Gurugram

केंद्र और राज्य की योजनाओं की प्रयोगशाला बना गुरुग्राम

Sun, 01 May 2016 08:39 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 01 May 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
Central and state plans to create laboratory Gurugram
योजना का श‌िलान्यास करते पीएम - फोटो : अमर उजाला

केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक की योजनाओं को शुरू करने के लिए गुरुग्राम को चुना जा रहा है। कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की शुरुआत गुड़गांव से हुईं, फिर उसे देश के अन्य हिस्सों में अमल कराया गया है।

विज्ञापन


जिससे शहर को एक नई पहचान मिल रही है। यह शहर योजनाओं की प्रयोगशाला बन रहा है। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। शहर के लोग इस पर नाज कर सकते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार में कई अहम पदों पर रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एनसी वाधवा कहते हैं कि गुडग़ांव से योजनाओं की शुरुआत होने के दो कारण हैं। दिल्ली में जगह की कमी और गुड़गांव की अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नजदीकी। यहां से शुरू हुई योजनाएं लगातार सफल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा विश्वविद्यालय
देश के पहले रक्षा विश्वविद्यालय की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 23 मई 2013 को गांव बिनोला में भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के रूप में रखी। प्रस्तावित भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय 200 एकड़ से अधिक भूमि पर स्थपित होगा। यह 2018 में पूरी तरह से कार्य करना शुरू करेगा। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय के विजिटर होंगे तथा रक्षा मंत्री इसके चांसलर रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का सचिवालय
विश्व के 121 सौर पुत्र देशों का गठबंधन के अंतरराष्ट्रीय सचिवालय की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने की थी। सौर ऊर्जा की महत्व को देखते हुए कर्क और मकर रेखा के बीच स्थित 121 देशों के लिए नीति, तकनीक, प्रौद्योगिकी और शोध यहीं होना है। सचिवालय की स्थापना होने के साथ ही राष्ट्रीय सौर संस्थान को नई ऊर्जा मिली है।

समुद्र निगरानी सेंटर
समुद्री सीमा से होने वाली घुसपैठ पर लाइव निगरानी रखने के लिए नौसेना ने सूचना प्रबंधन और विश्लेषण केंद्र(आईएमएसी) की स्थापना गुडग़ांव के बादशाहपुर रोड स्थित एयरफोर्स स्टेशन में की है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नवंबर 2015 में इसे शुरू किया था। इस सूचना प्रबंधन और विश्लेषण केंद्र में आधुनिक संचार प्रणाली लगी हुई है। इसके साथ ही नौसेना, कोस्ट गार्ड, मरीन पुलिस और कस्टम को मिलाकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन सेंटर बनाया गया है। पूरी समुद्री सीमा का डाटाबेस एक साथ जोड़ा गया है।

कई व‌िश्वस्तरीय संस्थान हुए शुरू

Central and state plans to create laboratory Gurugram
गुरूग्राम - फोटो : अमर उजाला
देश का पहला मॉडल करियर सेंटर
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा देश के पहले मॉडल करियर सेंटर (एमसीसी) की शुरुआत डीएलएफ कोर्ट में कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के सहयोग से बृहस्पतिवार को किया गया। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत इंडस्ट्री के मुताबिक युवाओं को तैयार करने के लिए मंच मिलेगा। स्किल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल की सहयोगी संस्थाएं मदद करेंगी।

नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क
युवाओं को परंपरागत शिक्षा के साथ कौशल विकास की शिक्षा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क की शुरुआत तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने की थी। शुरुआत में हरियाणा के 5 जिलों के 40 स्कूलों से शुरू किया गया। फिर इसे पूरे हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों में लागू किया गया। अब हरियाणा के सभी जिलों के 900 स्कूलों में योजना चल रही है। 

पहला ग्रीन चिल मिल्क कोल्ड स्टोरेज
यह बिना बिजली के संचालित होगा। न्यू लीफ  ग्रीन चिल तकनीक से चलने वाले इस कोल्ड स्टोरेज को ठंडा करने के लिए गोबर के उपले व अन्य कृषि अपशिष्टों का सहारा लिया जाएगा। चार वर्ष के गहन स्वदेशी अनुसंधान व विकास प्रयासों से इस ग्रीन चिल को विकसित किया गया है। ग्रीन चिल में 500 से 1000 लीटर दूध, फल, सब्जियों, फूल, मछलियों या अन्य बागवानी उत्पादों को सरंक्षित किया जा सकता है।

इन योजनाओं की शुरुआत भी हुई यहां से
-राष्ट्रीय पेयजल स्वच्छता अभियान
-डिजिटल ट्रेनिंग सेंटर 
-शिक्षा दीक्षा योजना
-टीबी फ्री हरियाणा अभियान
-देश का पहला एक करोड़ कुश्ती मुकाबला
-पहली प्राइवेट मेट्रो 
-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी बढ़ाओ अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed