{"_id":"5e3cba1f8ebc3ee5960749a1","slug":"center-approves-admissions-from-jee-main-in-engineering-colleges-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेईई मेन से दाखिले को केंद्र की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में जेईई मेन से दाखिले को केंद्र की मंजूरी
Fri, 07 Feb 2020 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सीमा शर्मा, अमर उजाला
सीमा शर्मा, अमर उजाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 से दाखिला जेईई मेन के मेरिट के आधार पर होगा। केंद्र सरकार ने यूपी की मांग को मंजूर कर लिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) यूपी में प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष केंद्र खोलेगी। छात्रों को कंप्यूटर आधारित जेईई मेन परीक्षा की तैयारी करवायी जाएगी।
विज्ञापन
एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि यूपी सरकार अगले सत्र से सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक में दाखिला जेईई मेन के जरिये कर सकेगी। राज्य जेईई मेन स्कोर की मेरिट सूची के आधार पर दाखिला देगा। यूपी के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए अतिरिक्त परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे, ताकि छात्रों को घर के नजदीक ही परीक्षा का मौका उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
पिछड़े व ग्रामीण छात्रों को फायदा
एनटीए के मुताबिक, पिछड़े और ग्रामीण छात्रों को इन केंद्रों में कंप्यूटर का विशेष प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। इस दौरान उन्हें जेईई मेन प्रश्नपत्र हल करना सिखाया जाएगा। इन केंद्रों में विशेष शिक्षक छात्रों को आवेदन पत्र भरने से लेकर परीक्षा की पूरी तैयारी करवाएंगे।
विज्ञापन