फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   celebrities honored at Hindi Cinema Awards ceremony

बॉलीवुड और राजनीतिज्ञों का मेला, हिंदी सिनेमा सम्मान समारोह में सम्मानित हुई हस्तियां

Tue, 20 Nov 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
celebrities honored at Hindi Cinema Awards ceremony
news

विश्व में भारत एक ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा फिल्में बनती है एक भाषा में नहीं बल्कि अनेको भाषाओ में यहां फिल्म निर्माण हो रहा है जो लाखो लोगो को व्यवसाय भी देता है। इससे बड़ी बात और क्या होगी की चीन जैसे देश अब हमारी फिल्मों को अपनी भाषा में डब करवा कर करोड़ों रूपये कमाया  जा रहा है। यह कहना था निर्माता बोनी कपूर का, जो हिंदी सिनेमा सम्मान समारोह में शिरकत करने विज्ञान भवन पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस अवसर पर कई राजनैतिक और बॉलीवुड हस्तियां पहुंची, जिनमें संजय कपूर, सौरभ शुक्ला, जरीन खान, मनीष पॉल, नंदिता दास, तिग्मांशु धुलिया, दिलीप सेन-समीर सेन, बीएन तिवारी फिल्म निर्देशक अभिषेक शर्मा और राहुल रवेल, वही मानव संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री, मंत्री विजय सांपला, सत्य भूषण जैन और अज़रबैजान के राजदूत अशरफ शिखालियेव जैसी जानी मानी हस्तियों ने इस समारोह की गरिमा बढ़ाई। 
विज्ञापन


इस अवसर पर संदीप मारवाह ने कहा की यहां आकर ही मुझे एहसास होता है की इतने वर्षो की हमारी मेहनत कामयाब रही, हिंदी सिनेमा में आज लाखो लोग काम कर रहे है और मुझे इस बात की खुशी है कि उसमे हज़ारो लोग हमारे संस्थान के भी है। इस अवसर पर संजय कपूर ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, खासकर इन सभी बड़ी हस्तियों के बीच पहुंच कर। सौरभ शुक्ला ने कहा की अब निर्देशक दिल्ली और एनसीआर में शूटिंग करना चाहते है और मैं जब भी यहां शूटिंग करता हूं तो मैं यहां के लजीज खाने का लुत्फ उठाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यपाल सिंह ने कहा कि मनोरंजन की जान सिनेमा है और सिनेमा की जान हिंदी है। जरीन खान ने कहा कि हिंदी फिल्मों की वजह से हिंदी भाषा को विश्व स्तर पर बड़ी पहचान मिली है, विदेशी लोग भी अब हिंदी बोलना और सीखना चाहते है जिसका कारण हिंदी सिनेमा है।  तिग्मांशु धुलिया ने कहा की इस समारोह से हिंदी सिनेमा की बहुत सी भाषाओं और बोलियों का भी विस्तार हो रहा है अब पंजाबी गाने भी विश्व में जाने जा रहे है। बीएन तिवारी ने कहा कि आज सिनेमा का एक नया रूप सामने आ रहा है वेब सीरीज के द्धारा जिसमें आप अपनी कला को और निखार सकते है, जिससे नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा को दिखाना आसान हो रहा है। 

विजय सांपला ने कहा की  हिंदी फिल्मों की वजह से हिंदी भाषा को विश्व स्तर पर बड़ी पहचान मिली है, विदेशी लोग भी अब हिंदी बोलना और सीखना चाहते है जिसका कारण हिंदी सिनेमा है। बोनी कपूर, विजय सांपला, सत्यपाल सिंह,  दीपक मारवाह, गजेंद्र चौहान को  हिंदी सिनेमा संरक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया साथ ही नंदिता दास, मेहुल कुमार, ज़रीन खान, रोबिन भट्ट, राहुल रवैल, कमलेश पांडे, तिग्मांशु धुलिया को हिंदी सिनेमा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। 


हिंदी सिनेमा गौरव से सौरभ शुक्ला और यशपाल शर्मा को, हिंदी सिनेमा रतन से संजय कपूर और मनीष पॉल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई देशो के राजदूत व कई राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रही। यह समारोह 11 वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा है जो उसके तीसरे दिन हिंदी सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed