{"_id":"6a64d6eed9da17982e013a80","slug":"celebrations-at-jantar-mantar-following-minister-dharmendra-pradhans-resignation-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147560-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न, छात्रों ने मिठाई बांटी, नारों से गूंजा आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न, छात्रों ने मिठाई बांटी, नारों से गूंजा आसमान
विज्ञापन
आंदोलन खत्म, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की लड़ाई रहेगी जारी
-कॉकरोच बोले मांगें पूरी नहीं होने पर फिर से लौटेंगे, युवाओं की ताकत को कम न आंकने का दिया संदेश
ललित कौशिक
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद जंतर-मंतर 'हाउ इज द जोश', 'वंदे मातरम', 'जय हिंद', 'भारत माता की जय' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा। छात्रों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी का जश्न मनाया। साथ ही नीट के चलते जान गंवाने वाले 21 बच्चों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इस्तीफे की खबर मिलने पर शाम करीब पौने छह बजे जंतर-मंतर पर भारी भीड़ उमड़ी। हाथों में गुलाब और तिरंगा थामे युवा नाचते-गाते दिखे। जेन जी ने फ्रेंड्स इस्तीफा करवा दिया के पोस्टर लहराए। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा।
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, आपने हिम्मत नहीं हारी,यही 37 दिन के संघर्ष का परिणाम है। यह तो सिर्फ शुरुआत है, इस देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था को बदले बिना हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने घर जाकर उन परिवारों के लिए कैंडल जलाने की अपील की, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया।
विज्ञापन
सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि जहां भी भाजपा या उसके गठबंधन की सरकार है, वहां मुकदमे वापस लिए जाएंगे और भविष्य में किसी प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
0000000000000000
आंदोलन की जीत पर क्या बोले जेन जी
सरकार ने मांगें पूरी कर ली है उसको लेकर खुशी मना रहे हैं। हमारे लिए कोई नेता नहीं है। हम खुद नेता हैं। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
गुंजन
यह हम लोगों की जीत हुई। आने वाले समय में भी हमारी जीत होगी। इस आंदोलन से मैं शुरू से जुड़ी हुई थी। उम्मीद है कि अब दोबारा से कोई पेपर लीक नहीं होगा
चांदनी
सरकार से अनुरोध है कि वह पेपर लीक को रोके। हम अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। पेपर लीक के बाद जो तनाव होता है उसको करीब से महसूस किया है। यह हमारी जीत हुई। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पूरी हो गई है।
अरशिया
सरकार के कदम से काफी खुशी है। आखिर सरकार ने सुनी है। अभी भले आंदोलन को वापस ले लिया है लेकिन अपनी आवाज उठाते रहेंगे। अगर सरकार ने मांगों को पूरा करने में आनाकानी की या कुछ गलत किया तो कॉकरोच फिर से वापस लौटेंगे।
सबा