फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Celebration on the success of 'Operation Sindoor' in Bulandshahr

Operation Sindoor: बुलंदशहर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जश्न, मुस्लिम समुदाय ने बांटी मिठाई; भंडारा आयोजित

Wed, 07 May 2025 02:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 07 May 2025 02:29 PM IST
सार

बुलंदशहर में पाकिस्तान में भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक की सफलता पर मुस्लिम समुदाय ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। यमुनापुरम में श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति ने भंडारा आयोजित कर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की सराहना की।

विज्ञापन
Celebration on the success of 'Operation Sindoor' in Bulandshahr
भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर सफल एयरस्ट्राइक से बुलंदशहर में खुशी की लहर है। स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने मिठाई बांटकर और उत्साह के साथ इस कार्रवाई का स्वागत किया। समुदाय के लोगों ने कहा कि आतंकवादियों का खात्मा जरूरी है और ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहनी चाहिए। 

विज्ञापन

Celebration on the success of 'Operation Sindoor' in Bulandshahr
मुस्लिम समुदाय ने बांटी मिठाई; - फोटो : अमर उजाला

इसी क्रम में, नगर के यमुनापुरम में श्री बालाजी निष्काम सेवा समिति के सदस्यों ने ऑपरेशन की सफलता पर भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया। समिति के सदस्यों ने इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत कार्रवाई करार देते हुए सेना और सरकार की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Celebration on the success of 'Operation Sindoor' in Bulandshahr
खुशी मानते छात्र - फोटो : अमर उजाला

खुशी मानते मिलिट्री हीरोज मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र
बीबीनगर के सैदपुर में मिलिट्री हीरोज मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्रों ने कारगिल शहीद सुरेंद्र सिंह की प्रतिमा के सामने खुशी मनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed