फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Celebrating Chhath festival become expensive prices of items doubled

फिर भी महंगाई पर आस्था भारी: छठ के सामानों के दाम में 20 से 30 फीसदी इजाफा, ठेकुआ का सांचा 120 रुपये तक पहुंचा

Sun, 03 Nov 2024 07:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2024 07:53 PM IST
सार

नजफगढ़ में दुकान चला रहे कुमार विशेष ने बताया कि पीछे से ही सामान महंगा आने के कारण इस बार दाम बढ़ाना पड़ा है जो पिछले साल के मुकाबले करीब डेढ़ गुना तक ज्यादा है।

विज्ञापन
Celebrating Chhath festival become expensive prices of items doubled
डेढ़ गुना तक बढ़ा छठ पूजा का सामान - फोटो : एएनआई

विस्तार

कच्चे माल की कमी, परिवहन लागत में इजाफा सहित अन्य कारणों से छठ महापर्व में इस्तेमाल होने वाले सामान के दाम में डेढ़ से दो गुने तक महंगे हो गए हैं। खासकर बांस से बने सूप और टोकरी के दाम थोक बाजार में 20 से 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसका असर खुदरा बाजार में दोगुने तक देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

द्वारका के सीतापुरी में थोक विक्रेता छोटे शाह ने बताया कि इस बार सूप, टोकरी के दाम 50 से बढ़कर 70 रुपये तक पहुंच गए है। वहीं होमाद की लकड़ी का दाम 100 से 120 रुपये किलो है, जबकि पिछले साल खुदरा बाजार में दाम 150 रुपये तक गया था। इस बार यह और बढ़ ज्यादा हो सकता है। वहीं अन्य व्यापारी ने बताया कि छठ में इस्तेमाल होने वाला धागे की माला, विशेष चावल, कच्ची हल्दी व दूसरे सामान के दाम में भी तेजी है। नजफगढ़ में दुकान चला रहे कुमार विशेष ने बताया कि पीछे से ही सामान महंगा आने के कारण इस बार दाम बढ़ाना पड़ा है जो पिछले साल के मुकाबले करीब डेढ़ गुना तक ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सामान का होता है इस्तेमाल
सामान भाव
सूप 30 - 150 रुपये
टोकरी 50 - 200 रुपये
धागा 50 से 150 रुपये दर्जन
पत्तल 50 से 200 रुपये बंडल
ठेकुआ बनाने का सांचा 30 से 120 रुपये
होमाद की लकड़ी 150 से 200 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed