फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Celebrated at birthplace of Ravana on 22 January in Bisrakh village noida

Noida: रावण की जन्मस्थली पर 22 जनवरी को मनाया जाएगा जश्न, होगा अखंड रामायण पाठ; निकलेगी शोभा यात्रा

Sat, 20 Jan 2024 07:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 20 Jan 2024 07:59 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में 22 जनवरी को रावण की जन्मस्थली पर भी जश्न मनाया जाएगा। बिसरख गोल चक्कर से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। यहां पर एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण कराया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Celebrated at birthplace of Ravana on 22 January in Bisrakh village noida
Ravana temple - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख गांव को रावण की जन्मस्थली माना जाता है। गांव के लोग दशहरा पर रावण के पुतले का दहन भी नहीं करते है, लेकिन अब ग्रामीण गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर राम दरबार की स्थापना करेंगे। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। 22 जनवरी को अयोध्या के साथ रावण की जन्मस्थली पर भी जश्न मनाया जाएगा। शनिवार को लोगों ने बैठक करके इसकी योजना बनाई।

विज्ञापन


आयोजक अजय प्रधान ने बताया कि गांव में प्राचीन शिव मंदिर है, जहां पर भगवान शिव की शिवलिंग स्थापित है। रावण ने यहां पर भगवान शिव की आराधना की थी। मंदिर में भगवान राम दरबार की स्थापना होगी। प्राण प्रतिष्ठा में 11 मुख्य पंडित शामिल होंगे। मंदिर को सजाया जा रहा है। सोमवार को बिसरख गोल चक्कर से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उधर, ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के राधा कृष्ण पार्क में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट 22 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करेगा। 
विज्ञापन


यहां पर एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण कराया जाएगा। वहां मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया गया हैं। शाम के समय 11 हजार दीपक जलाए जाएंगे।। पांच कुंडलिया हवन और रात के समय म्यूजिकल नाइट का आयोजन होगा। उधर, ऐस सिटी सोसाइटी के निवासी रविवार को राम नाम के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। निवासी शोभायात्रा निकालेंगे, जिसमें बच्चे भी भाग लेंगे। सुबह 8:00 बजे से हवन और फिर अखंड रामायण पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में पांच किमी में पांच हजार लोग होंगे शामिल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गोल चक्कर से भी एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह चेरी काउंटी, ला रेजीडेंसिया, अजनारा सहित विभिन्न सोसाइटियों से होकर करीब पांच किमी में निकलेगी। गौड़ सिटी मॉल में भी भगवान श्रीराम की 14 फीट की मूर्ति लगाई जाएगी। साथ ही अयोध्या मंदिर का मॉडल भी होगा। रोजा जलालपुर निवासी अमरजीत ने बताया कि सुबह शुरू होने वाली इस शोभा यात्रा में पांच हजार से अधिक भक्तों के शामिल होने की योजना बनाई है। इसमें स्कूली बच्चों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed