फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ceiling fan fallen thrice on students in government school of delhi

मॉडल स्कूल में तीन बार बच्चों पर गिरा चलता पंखा

Tue, 28 Jul 2015 02:51 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
ceiling fan fallen thrice on students in government school of delhi

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं का कैसा हाल है ये बताने के लिए दक्षिणी दिल्ली के इस स्कूल की कहानी काफी है जहां पिछले एक महीने में तीन बार चलता सीलिंग फैन बच्चों के ऊपर गिर चुका है।

विज्ञापन


बता दें कि ये स्कूल उन 50 मॉडल स्कूलों में है जिन्हें सरकार ने विकसित किया था। जानकारी के अनुसार एमबी रोड, पुष्प विहार सेक्टर-1 के सरकारी ब्वॉयज एंड गर्ल्स स्कूल में एक माह में तीन बार बच्चों के ऊपर सीलिंग फैन गिर चुका है।
विज्ञापन


हाल ही में ये घटना दस दिन पहले हुई थी जब कक्षा 12 के एक छात्र के ऊपर चलता पंखा गिर गया था।

प्रिंसिपल ने किया इंकार

ceiling fan fallen thrice on students in government school of delhi

छात्रों के ऊपर चलती क्लास में पंखा गिरने से करीब 4 बच्चों को मामूली चोट लग गई थी। इसमें उनके सिर और कंधे पर हल्की फुल्की चोट आ गई थी।

सूत्रों के अनुसार बच्चे कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे और अचानक ही पंखा उनपर गिर पड़ा। स्कूल से जुड़े इस शख्स का कहना है कि हालांकि कुछ बच्चों को चोटें आई हैं लेकिन शुक्र है‌ कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी।

यह स्कूल मॉर्निंग और ईवनिंग दोनों शिफ्टों में चलता है। हालांकि स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि सक्सेना ने इन खबरों को सिरे से नकारते हुए इस मात्र कोरी अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में कभी-कभी बिजली की समस्या जरूर होती है लेकिन उन्होंने सभी तारों को ठीक कराया गया है और पंखा गिरने की बात बिल्कुल गलत है।

बच्चों ने की घटना की पुष्टि

ceiling fan fallen thrice on students in government school of delhi

स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि सक्सेना भले ही ये दावा करें कि स्कूल में बच्चों पर पंखा नहीं गिरा लेकिन स्कूल के बच्चों का कहना है कि पंखा गिरने का एक हादसा कक्षा 12 में और दो कक्षा 10वीं में हो चुके हैं।

बच्चों ने बताया कि पंखों की मरम्मत हुई है लेकिन उन्हें यह डर बना रहता है कि ये पंखे कभी भी गिर सकते हैं। ईवनिंग सेशन के भी एक बच्चे ने इस घटना की पुष्टि की है।

डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन की निदेशक ने कहा कि वो इस मामले को देखेंगी और उचित कार्रवाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed