फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ceiling falls on Two women one dead in east delhi

दो महिलाओं पर गिरा जर्जर मकान का छज्जा, एक की मौत

Fri, 23 Aug 2019 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
Ceiling falls on Two women one dead in east delhi
death - फोटो : amar ujala

मानसरोवर पार्क इलाके में दुकान से सब्जी खरीद रही दो महिलाओं के ऊपर जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। पुलिस घायल दोनों महिलाओं को निजी वाहनों से जीटीबी अस्पताल ले गई, जहां एक को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


दूसरी महिला को सेंट स्टीफन अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त सावित्री (55) के रूप में हुई है। घायल सुमित्रा (64) का इलाज जारी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सावित्री परिवार के साथ रामनगर इलाके में इंदिरा प्याऊ, अग्रवाल स्वीट्स के पास रहती थी। परिवार में पति श्रीपाल भाटी के अलावा अन्य सदस्य हैं। बृहस्पतिवार शाम वह अपने घर के पास  एक दुकान से सब्जी खरीद रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पर गली में ही रहने वाली सुमित्रा भी सब्जी ले रही थी। अचानक सब्जी की दुकान के ऊपर का छज्जा भरभराकर गिर गया। मलबे में दोनों महिलाएं दब गईं। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।


दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सावित्री को मृत घोषित कर दिया गया। जिस मकान का छज्जा गिरा वह मधु रस्तोगी नामक शख्स का बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed