फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCTV will place into the offices of AAP MLAs

आप विधायकों के दफ्तरों में लगेंगे सीसीटीवी, विधानसभा अध्यक्ष ने दी मंजूरी 

Wed, 10 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
CCTV will place into the offices of AAP MLAs
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के विधायकों के कार्यालय पर हंगामा, गलत आरोप लगाए जाने समेत तमाम पहलुओं को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


ये खर्च दिल्ली विधानसभा सचिवालय उठाएगा। प्राथमिकता दिल्ली सरकार के भवन में बनाए गए कार्यालयों को मिलेगी। 

जिन विधायकों को सरकारी परिसर में दफ्तर नहीं मिले हैं, उनके किसी एक कार्यालय जहां वो चाहते हैं सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

हालिया घटनाओं को देखते हुए उठाया कदम

CCTV will place into the offices of AAP MLAs
आप नेता - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा है कि हाल ही में विधायकों पर लग रहे आरोप, दर्ज हो रही एफआईआर और अन्य घटनाओं को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे उनके कार्यालयों पर लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। 

कितने कैमरे की जरूरत होगी, किन-किन दफ्तरों में लगेगा, कितनी राशि खर्च होगी, इसका फैसला आंकलन के बाद होगा। 

विधायकों के दफ्तर पर सीसीटीवी लगाए जाने या अधिक खर्च को लेकर फिर विवाद तो नहीं होगा, इस सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि विवाद जिसे करना है वो किसी भी पहलू पर कर सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed