फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCTV will open a secret who robbed the bank in 7 minutes

सीसीटीवी खोलेगा राज किसने 7 मिनट में लूटा बैंक

Tue, 27 Oct 2015 10:26 AM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
CCTV will open a secret who robbed the bank in 7 minutes

सिंडिकेट बैंक से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित एक अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में डकैती से संबंधित वारदात की कुछ अहम जानकारी कैद है। उस अस्पताल में घटना के समय सीसीटीवी कैमरा काम कर रहा था, जिसकी फुटेज में डकैतों की दो बाइक नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


फुटेज में घटना को अंजाम देकर जा रहे छह बदमाश बिना नकाब के दो बाइकों पर सवार दिख रहे हैं। पुलिस को दो बाइक के जाने के अलावा कई ऐसे सीन दिखाई दिए हैं जिनसे बदमाशों तक पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन


पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाल रही है। खुद एसएसपी किरण एस. ने वीडियो  फुटेज देखी। इसमें कुछ अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। उम्मीद है कि इसके आधार पर पुलिस जांच में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासा करने के लिए बनाई दस टीम

CCTV will open a secret who robbed the bank in 7 minutes

आईजी आलोक शर्मा ने बताया कि बैंक में हुई घटना का खुलासा करने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा के पुलिस अफसरों के नेतृत्व में दस टीम गठित की गई है। सभी अपने-अपने स्तर से बदमाशों की तलाश करेंगी।

इसके अलावा जिले के सभी थाना प्रभारी और अन्य अफसर अपने-अपने स्रोत से इस घटना पर नजर रखेंगे और किसी भी तरह की सूचना मिले तो तुरंत आला अफसरों से संपर्क करेंगे।

उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, एसटीएफ समेत करीब 10 टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। उन्होंने कहा कि इस घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

सभी बैंकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे

CCTV will open a secret who robbed the bank in 7 minutes

दनकौर में पुलिस ने जितने भी बैंक हैं उन सभी बैंकों की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं बदमाश इस बैंक में घटना को अंजाम देने से पहले किसी और बैंक में घटना करने के लिए गए हो और कामयाब न हुए हों इसलिए सिंडिकेट बैंक को चुना हो।


दनकौर स्थित सिंडिकेट बैंक के प्रबंधक और उनके समस्त स्टाफ के मोबाइल फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने सभी के फोन सर्विलांस पर लगा दिए हैं और उनकी कॉल डिटेल मंगाने के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा जो कर्मचारी बैंक से छुट्टी पर गया था उसे भी बुला लिया गया है और सभी से पूछताछ की जा रही है। बैंक की ओर से देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed