फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCTV will be in the frontline state Ferozepur Jhirka

सीसीटीवी की निगहबानी में होगा फिरोजपुर झिरका

Sun, 05 Feb 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 05 Feb 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
CCTV will be in the frontline state Ferozepur Jhirka
- फोटो : Demo pic

ऐतिहासिक शहर फिरोजपुर झिरका को पूरी तरह से सुरक्षित रखने एवं आपराधिक वारदातों को समाप्त करने के लिए शहर में जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगें। शहर को तीसरी आंख की निगरानी में रखा जाएगा। शहर में दस मुख्य चौक एवं मुख्य रास्तों पर लगेगें सीसी कैमरे। 

विज्ञापन



बता दें कि शहर में होने वाली चोरी की अधिकांश वारदातों का खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है। जिसकी वजह से अज्ञात चोर शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते थे। पीड़ितों के पास सिर पकड़कर रोने एवं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता। जबकि पुलिस भी सिर्फ  मामला दर्ज करने तक ही सीमित रहती है। 
विज्ञापन




शहर में हुई अधिकांश चोरी की वारदातों को सुलझाने में पुलिस असफल रही है। अपराध मुक्त करने एवं अपराधियों पर नके ल कसने के लिए ही नगरपालिका ने प्रशासन के साथ मिलकर शहर में सीसी टीवी कैमरे लगवाने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पालिका प्रशासन के अनुसार पालिका के चेयरमैन जयसिंह सैनी, पार्षद एवं भाजपा के जिला मीड़िया प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि शहर में फिलहाल में दस जगहों को चिंहित किया गया है जहां पर कि सीसी कैमरे लगवाने के योजना बनाई गई है।


नगरपालिका के पार्षदों ने इसके लिए प्रस्ताव पारित कर उपायुक्त नूंह को भेज दिया है। स्वीकृ ति मिलने पर इनको लगवाने का काम शुरु कर दिया जाएगा। शहर के मुख्य चौक एवं मुख्य मार्गों पर सी सी कैमरे लगाने की योजना है।




थाना प्रबंधक रतनलाल ने बताया कि शहर में सीसी कैमरे लगवाने के लिए नगरपालिका के अधिकारियों को कहा गया है। जबकि शहर के सर्राफ , कपड़े का थोक का काम करने वाले, बड़े-बडे शोरूम के मालिकों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वे अपनी दुकानों पर सीसी कैमरे लगाएं। ताकि शहर के साथ-साथ दुकानें भी सरक्षित रहें। पुलिस की गश्त तो निरंतर रात्रि को जारी ही रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed