फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCTV footage of a thief dancing before he break into a shop

अनोखा है इन चोरों का स्टाइल, चोरी करने से पहले करते हैं ये काम

Thu, 12 Jul 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage of a thief dancing before he break into a shop
cctv
राजधानी दिल्ली में पुलिस की लाख मुस्तैदी के बाद भी चोरों का दुस्साहस कम नही हो रहा है। इसकी एक बानगी कश्मीरी गेट स्थित रंग महल गली, नॉवेल्टी सिनेमा के पास देखने को मिली। यहां आधा दर्जन से अधिक चोर गली में घुसे और सीसीटीवी के सामने पहले डांस किया। 
विज्ञापन


इसके बाद बाद बेफिक्र होकर चार दुकानों के शटर उखाड़कर लाखों रुपये का माल उड़ा ले गए। बुधवार सुबह जब पीड़ित अपने दुकानों को खोलने पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कश्मीरी गेट थाना पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। 
पुलिस के मुताबिक कश्मीरी गेट इलाके में नॉवेल्टी सिनेमा के पीछे रंग महल गली है। 

यहां पर मार्केट बनी हुई है। मंगलवार तड़के करीब 4.00 बजे आधा दर्जन से अधिक चोर पहुंचे। कुछ आरोपियों ने ठीक सीसीटीवी कैमरे के सामने खूब डांस किया। इसके बाद एक-एक कर चार दुकानों के शटर उखाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

CCTV footage of a thief dancing before he break into a shop
सीसीटीवी में कैद चोर - फोटो : अमर उजाला
 चोरों ने दुकान में रखे डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी और अन्य सामान उड़ा लिया। सुबह के समय दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे तो वारदात का पता चला। ऐसा माना जा रहा है कि सीसीटीवी के सामने डांस कर चोरों ने पुलिस के सामने चुनौती पेश की है।

 एक पीड़ित धीरज दूबे ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। उसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed