फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCTV capture woman thief, theft laptop from showroom

CCTV में कैद हुई महिला चोरनी, शोरूम से ले उड़ी लैपटॉप

Thu, 02 Jul 2015 09:41 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
CCTV capture woman thief, theft laptop from showroom

मानसरोवर पार्क इलाके में एक महिला ने शोरूम से लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि महिला चोरनी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरनी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नवनीत अरोड़ा (42) सपरिवार साहिबाबाद गाजियाबाद में रहते हैं। उनका दुर्गापुरी में डेल लैपटॉप का शोरूम है। मंगलवार रात नवनीत अपनी दुकान को बंद कर रहा था।

विज्ञापन


जांच करने पर पता चला कि एक लैपटॉप गायब है। उसने तुरंत शोरूम में लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखा।

साड़ी के नीचे फंसाया लैपटॉप और हो गई गायब

CCTV capture woman thief, theft laptop from showroom

फुटेज में एक महिला को चोरी करते हुए देखा गया। नवनीत के मुताबिक महिला उसे बातों में उलझाने के बाद एक लैपटॉप को उठाकर अपनी साड़ी के नीचे दोनों पैर में फंसा लिया और बिना कुछ खरीददारी किए चली गई।


नवनीत ने दुकान में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी। साथ ही उसने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करवाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला दुकान में चोरी करने वाली गैंग की सदस्य हो सकती है, जो खरीददारी की नीयत से दुकानों में जाती है और दुकानदार को बातों में उलझाकर सामान चुरा लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed