{"_id":"6a130138f1e9c14759051307","slug":"cbse-to-refund-extra-fees-charged-for-scanned-copies-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-137767-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीबीएसई स्कैन कॉपी के लिए मिले अतिरिक्त शुल्क वापस करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीबीएसई स्कैन कॉपी के लिए मिले अतिरिक्त शुल्क वापस करेगा
विज्ञापन
- 21 और 22 मई को आवेदन के दौरान भुगतान में हुई थी तकनीकी गड़बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन के दौरान गलत शुल्क का भुगतान करने वाले आवेदकों को राशि लौटाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने नोटिस जारी कर दिया है।
तकनीकी खामी के कारण कई छात्रों से गलत शुल्क का भुगतान हो गया था। इस पर सीबीएसई ने नोटिस जारी कर स्पष्टता दी है। सीबीएसई के अनुसार 21-22 मई 2026 के दौरान तकनीकी खामी के कारण स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करते समय कई छात्रों से गलत शुल्क कट गया था। कुछ मामलों में निर्धारित राशि से अधिक भुगतान कट गया। जबकि कुछ छात्रों से कम शुल्क लिया गया।
सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार जिन छात्रों से अतिरिक्त शुल्क कट गया है उन्हें पूरी अतिरिक्त राशि उसी भुगतान माध्यम के जरिए वापस कर दी जाएग जिससे भुगतान किया गया था। जिन मामलों में कम शुल्क कटा है उन छात्रों को आवश्यकता पड़ने पर शेष राशि जमा करने के लिए अलग से सूचित किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि प्रभावित छात्रों को मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।