फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE: The role of bank employees in the paper leak case will also be examined

CBSE : पेपर लीक मामले में बैंककर्मियों की भूमिका की भी होगी जांच

Sun, 08 Apr 2018 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Apr 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
CBSE: The role of bank employees in the paper leak case will also be examined
cbse paper leak - फोटो : अमर उजाला

12वीं कक्षा का अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के मामले में हमीरपुर, ऊना स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। दिल्ली पुलिस की एसआईटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैंकों में पेपर आठ-दस दिन पहले पहुंच जाता है और उसे लॉकर में रखा जाता है।

विज्ञापन


पेपर वाले दिन केंद्र अधीक्षक पर्चा लेने आता है तो बैंक मैनेजर या फिर वरिष्ठ अधिकारी उसके साथ होता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि राकेश कुमार ने अर्थशास्त्र का एक बंडल निकाल लिया था तो बैंक अधिकारी कहां थे और उन्हें बंडल निकालने का पता क्यों नहीं लगा। 
विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त आरपी उपाध्याय ने बताया कि इस बात की भी जांच हो रही है कि इसमें बैंक अधिकारियों की मिलीभगत तो नहीं है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालेगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस तीनों आरोपियों को ऊना लेकर जाएगी। वहां बैंक अधिकारियों व स्कूल के अन्य लोगों से आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। इसलिए आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मास्टरमाइंड राकेश कुमार का कहना है कि उसने पहली बार पेपर लीक किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की भी जांच हो रही है कि राकेश कुमार ने पहले तो कोई और पेपर लीक नहीं किया। 

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस बात की भी जांच हो रही है कि आरोपियों ने 10वीं का गणित का पेपर भी तो लीक नहीं किया था। हालांकि, अब तक आरोपियों ने गणित का पेपर लीक करने की बात से इंकार किया है। इस बात की भी पूरी आशंका है कि अमित व अशोक ने अर्थशास्त्र के पेपर को अपने जानकारों व रिश्तेदारों को भेजा हो। 


 
Trending Videos

12वीं के छात्र ने भेजा था सीबीएसई को पेपर

CBSE: The role of bank employees in the paper leak case will also be examined
cbse - फोटो : हिमांशु सोनी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अर्थशास्त्र का पर्चा लीक होने की सीबीएसई को दो शिकायतें मिली थीं। एक शिकायत 12वीं कक्षा के छात्र ने की थी। छात्र ने लीक पेपर को अपने ई-मेल एकाउंट से सीबीएसई को भेजा था। दूसरी शिकायत में किसी अज्ञात व्यक्ति ने सीबीएसई को एक लिफाफा भेजा था। इस लिफाफे में अर्थशास्त्र के पेपर की हाथ से लिखी इमेज थे। 

तफ्तीश पर उठ रहे ये सवाल
. पुलिस पेपर लीक मामले में पैसे के लेन-देन की बात कर रही है। पुलिस की थ्योरी पर विश्वास नहीं होता। 
. मास्टरमाइंड राकेश कुमार का कहना है कि उसकी छात्रा अर्थशास्त्र में कमजोर थी। इस कारण उसने अर्थशास्त्र के पेपर का बंडल बैंक से निकाला था। जानकारों का कहना है कि मदद करने के लिए कोई इतना बड़ा जोखिम लेगा, यह बात विश्वास लायक नहीं है।

. अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के मामले में अशोक व अमित शर्मा का कोई लाभ सामने नहीं आ रहा है। ऐसा नहीं हो सकता कि कोई बिना लाभ के कोई इतना बड़ा जोखिम उठाएगा। 

. राकेश कुमार का पेपर लीक करने का तरीका पूरी तरह फूलप्रूफ था। पेपर व्हाट्स एप पर नहीं आता तो शायद पेपर लीक होने का पता भी नहीं लगता। ऐसे में यह कैसे कह सकते हैं कि उसने और पेपर लीक न किए हों। हालांकि पुलिस अन्य पेपर लीक करने की बात से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed