फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Supplementary examinations will be held from July 15

CBSE: 15 जुलाई से आयोजित होंगी पूरक परीक्षाएं, 12वीं के एक और 10वीं के छात्र दो विषयों में दे सकेंगे

Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
सार

सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कंपार्टमेंट परीक्षा का नाम बदलकर पूरक परीक्षा कर दिया है। बोर्ड पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई, 2024 से आयोजित करेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूरक परीक्षाएं उसी पाठ्यक्रम पर आयोजित की जाएंगी, जिस पर मुख्य परीक्षा-2024 आयोजित की गई थीं।

विज्ञापन
CBSE Supplementary examinations will be held from July 15
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में दसवीं में 1,32,337 व बारहवीं कक्षा में 1,22,170 विद्यार्थी पास नहीं हुए हैं। इस बार दसवीं में 5.91 प्रतिशत व बारहवीं में 7.54 प्रतिशत विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में असफल रहे हैं, जबकि 2023 में दसवीं में 6.22 फीसदी यानी 1,34,774 व 7.57 फीसदी के साथ बारहवीं में 1,25,705 विद्यार्थी सफल नहीं हो पाए थे। ऐसे में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाए व कुछ विद्यार्थी अपने अंकों से सहमत नहीं हैं, बोर्ड उन्हें उत्तीर्ण होने व परीक्षा में प्रदर्शन सुधारने के लिए एक और मौका दे रहा है।

विज्ञापन


इसमें विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा (कंपार्टमेंट) देनी होगी। सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कंपार्टमेंट परीक्षा का नाम बदलकर पूरक परीक्षा कर दिया है। बोर्ड पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई, 2024 से आयोजित करेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पूरक परीक्षाएं उसी पाठ्यक्रम पर आयोजित की जाएंगी, जिस पर मुख्य परीक्षा-2024 आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन


इसके अलावा जो विद्यार्थी अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। उन्हें भी मौका दिया है। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में एक विषय और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में दो विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने की अनुमति दी गई है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थी जो दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सके और बारहवीं कक्षा के वे विद्यार्थी जो एक विषय में उत्तीर्ण नहीं हो सके और उन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, जो विद्यार्थी छठे व सातवें विषय के स्थान पर परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, ये अनुत्तीर्ण विषय में शामिल हो सकते हैं। यही नहीं दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी जिन्हें उत्तीर्ण घोषित किया गया था, लेकिन वे दो और एक विषय में अपना प्रदर्शन सुधारना चाहते हैं वह पूरक परीक्षा दे सकते हैं।


15 फरवरी, 2025 में शुरू होंगी मुख्य परीक्षाएं
सीबीएसई ने दसवीं व बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी करने के साथ ही शैक्षणिक सत्र 2024-2025 के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। बोर्ड ने 2025 की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed