{"_id":"60d71fdf8ebc3e32ce7e750a","slug":"cbse-students-of-class-6-to-8-will-learn-handicraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की नई पहल: कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक हस्तशिल्प का कौशल सीखेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई की नई पहल: कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक हस्तशिल्प का कौशल सीखेंगे छात्र
Sat, 26 Jun 2021 06:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:09 PM IST
सार
सीबीएसई के चेयरमैन मनोज आहूजा ने कहा कि नई पुस्तिका बच्चों में भारतीय परंपरा को लेकर भी जागरूक करने का काम करेंगी जोकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2021 में भी इंगित है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों को अब हस्तशिल्प के माध्यम से हुनरमंद बनाने की तैयारी की है। इस कड़ी में सीबीएसई ने शनिवार को हस्तशिल्प व कालीन सेक्टर कौशल परिषद(एचसीएसएससी) के साथ मिलकर छात्र पुस्तिका को लांच किया है। इसके माध्यम से छात्र कागज के टुकड़े व फैशन ज्वैलरी को बनाने की कला सीख सकेंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई कक्षा छठी से लेकर आठवीं तक 12 घंटे का कौशल मॉड्यूल प्रदान करता है। सीबीएसई के चेयरमैन मनोज आहूजा ने कहा कि नई पुस्तिका बच्चों में भारतीय परंपरा को लेकर भी जागरूक करने का काम करेंगी जोकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2021 में भी इंगित है। उन्होंने कहा कि ऐसे माड्यूल से आशा है कि इससे छात्रों को स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
एचसीएसएससी के सीईओ कृ्ष्ण कुमार ने कहा कि प्रायोगिक गतिविधियों में केवल रिसाइकल पदार्थ को इस्तेमाल किया गया है। इससे छात्रों में पर्यावरण को लेकर बेहतर आदतें आएंगी। सीबीएसई के कौशल शिक्षा व प्रशिक्षण विभाग के निदेशक डॉ. बिस्वाजीत साहा ने कहा कि 700 से अधिक स्कूलों ने इस मॉड्यूल को अपना लिया है। सीबीएसई शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन करेगा।
विज्ञापन