फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Result 2023 10th 12th students will have to wait for results News in Hindi

CBSE Result 2023: 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं को नतीजों के लिए करना होगा अभी इतना इंतजार, आया बड़ा अपडेट

Tue, 25 Apr 2023 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Apr 2023 10:51 PM IST
सार

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने के बाद बोर्ड को रिजल्ट को अंतिम रूप देने में दस से बारह दिन का समय लगता है। बोर्ड का जोर इन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कराने का है। जिससे कि समय से रिजल्ट घोषित किया जा सके।

विज्ञापन
CBSE Result 2023 10th 12th students will have to wait for results News in Hindi
CBSE Result 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा दे चुके छात्रों को अभी रिजल्ट के लिए इंतजार करना होगा। बारहवीं के कुछ विषयों का मूल्यांकन कार्य शेष होने के कारण बोर्ड अभी रिजल्ट जारी नहीं करेगा। रिजल्ट मई के मध्य तक आने की संभावना है। रिजल्ट के संबंध में जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर देगा।

विज्ञापन

सीबीएसई की दसवीं की परीक्षाएं मार्च में समाप्त हो गई थी। इसके साथ-साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरु हो गया था। बताया जा रहा है कि दसवीं की मूल्यांकन प्रक्रिया बिल्कुल अंतिम चरण में है। वहीं बारहवीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल को समाप्त हुई है। परीक्षा समाप्त होने के अंतिम दिनों में जिन विषयों की परीक्षाएं हुई, उनमें से कुछ विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग का कार्य अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने के बाद बोर्ड को रिजल्ट को अंतिम रूप देने में दस से बारह दिन का समय लगता है। बोर्ड का जोर इन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कराने का है। जिससे कि समय से रिजल्ट घोषित किया जा सके। सीबीएसई की तरफ से अभी रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इस साल सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 38 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से दसवीं कक्षा में 21, 86, 940 और बारहवीं कक्षा में 16,96,770 छात्र पंजीकृत हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed