फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE portal fails again, students face trouble for three days, payment deducted, application incomplete

Delhi NCR News: सीबीएसई पोर्टल फिर फेल, तीन दिन से परेशान हो रहे छात्र, भुगतान कटा, आवेदन अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
- 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन में लगातार आ रही तकनीकी दिक्कतें
विज्ञापन


- छात्र लगा रहे भुगतान फेल और वेबसाइट क्रैश होने के आरोप, किसी की कॉपी दिख रही धुंधली

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सीबीएसई की 12वीं की उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की आवेदन प्रक्रिया तकनीकी खामी के कारण लगातार तीसरे दिन भी ठप रही। छात्र आवेदन करने में तकनीकी दिक्कतों का सामना 19 मई से कर रहे हैं। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को आवेदन शुल्क की राशि बैंक खाते से कट गई लेकिन, पोर्टल पर आवेदन अधूरा दिखा, वहीं किसी ने कहा कि उत्तरपुस्तिका धुंधली दिख रही है।
सीबीएसई ने तीसरे दिन भी तकनीकी खामी को बढ़ता देख पोर्टल पर संदेश दिखा दिया कि पोर्टल को ठीक किया जा रहा है और यह सेवा जल्द ही उपलब्ध होगी। शाम छ: बजे तक पोर्टल पर यही संदेश फ्लैश होता रहा। सीबीएसई ने 19 मई से बारहवीं बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही देशभर से छात्रों ने पोर्टल ठप होने, लॉगिन करने में दिक्कत और सर्विस उपलब्ध नहीं, कैप्चा नहीं दिख रहा, जैसी शिकायतें की।
विज्ञापन


हालांकि बोर्ड तब तक यही कहता रहा कि पोर्टल सुचारू रूप से काम कर रहा है। तकनीकी खामी को बढ़ता देख बोर्ड ने मंगलवार रात आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 23 मई तक कर दिया। उसके बाद बुधवार को भी सुबह से ही परेशानी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मई को पोर्टल के सुचारू रूप से चलने का दावा किया

सीबीएसई ने 20 की देर शाम दावा किया कि ऑनलाइन आवेदन पोर्टल अब सुचारू रुप से काम कर रहा है और आवेदन जमा हो रहे हैं। बोर्ड ने अपने एक्स पर लिखा कि बुधवार शाम 7:30 बजे तक 1,27,146 आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए जा चुके हैं। 3,87, 399 छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी मांगी है।

आवेदन की स्थिति अपडेट नहीं हो रही, नहीं दूर हुई दिक्कत

सीबीएसई के पोर्टल सुचारू रूप से चलने के दावे के बावजूद बृहस्पतिवार को भी परेशानी थमी नहीं। छात्रों ने बृहस्पतिवार को भी आवेदन करने में आ रही समस्याओं के बारे में एक्स पर कई पोस्ट लिखे। छात्रों का कहना है कि बैंक खाते से पैसे कटने के बावजूद पोर्टल शुल्क प्रक्रिया को सफलतापूर्वक नहीं दिखा रहा। आवेदन की स्थिति भी अपडेट नहीं हुई। एक छात्र ने लिखा कि खाते से शुल्क कट गया लेकिन, दस घंटे से अधिक समय बाद भी शुल्क स्टेटस नहीं दिख रहा।


सीबीएसई ने चुप्पी साधी, अधिकारी बोलने से बच रहे

तकनीकी समस्या आने के बाद से सीबीएसई ने चुप्पी साध रखी है। अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। तीन दिन से बोर्ड अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद फोन नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed