CBSE पेपर लीकः 25 अप्रैल को दोबारा होगा Eco. का पेपर, सिर्फ दिल्ली-हरियाणा में होगी 10वीं की परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE पेपर लीक मामले में आज परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है। शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी है कि 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर की परीक्षा दोबारा 25 अप्रैल को होगी। वहीं दसवीं के मैथ्स के पेपर के बारे में उन्होंने कहा कि अगर ये परीक्षाएं हुईं तो वो जुलाई माह में हो सकती हैं। वो भी सिर्फ दिल्ली और हरियाणा में ही होगी।
Re-examination of Class 12th exam will be on 25th April: Secretary Education #CBSEPaperLeak pic.twitter.com/V4P5IXKjpJ
— ANI (@ANI) March 30, 2018विज्ञापन
वहीं दोबारा परीक्षा होने से गुस्साए छात्रों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। सीबीएसई पेपर लीक मामले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में 26 लाख छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जताई है। यही नहीं उन्होंने लीक की वजह से हो रही सीबीएसई की किरकिरी पर भी चिंता जाहिर की है।
सिसोदिया ने अपने पत्र में सुझाव दिया है कि पूरे देश के सभी शिक्षा मंत्रियों को साथ में बैठकर मंथन करना चाहिए कि परीक्षाओं को मजबूत आंकलन का जरिया बनाया जा सके और परीक्षा तंत्र में कैसे सकारात्मक बदलाव लाया जाए।
Deputy CM @msisodia 's letter to union HRD Minister Mr Prakash Javadekar on CBSE Class XII & X paper leaks. pic.twitter.com/9wgKCAEgel
— AAP (@AamAadmiParty) March 30, 2018
वहीं आज चंदन गुप्ता नाम का एक शिकायतकर्ता भी सामने आया है। चंदन गुप्ता के मुताबिक, 'उसने 27 मार्च को रात 10 बजकर 40 मिनट पर पीसीआर को कॉल किया था कि उसे प्रश्नपत्र मिला है। यह कहां से आया इसका पता लगाना चाहिए। पुलिस ने उस दिन मुझसे सवाल किया था और अब आगे की जांच कर रही है।'
जांच टीम ने पेपर लीक मामले में एक और बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि पेपर लीक व्हॉट्सऐप के दस अलग-अलग ग्रुप्स पर हुआ था। हर ग्रुप में 50 से 60 सदस्य हैं।On 27 March, at 10:40 pm, I made a call to PCR stating that I had received a question paper. The source of the exam paper leak should be traced. I was questioned by the police that day and they are doing further investigation now: Chandan Gupta, Complainant #CBSEPaperLeak #Delhi pic.twitter.com/CWbStqeZCb
— ANI (@ANI) March 30, 2018
#CBSEPaperLeak: Delhi Police Crime Branch identifies over 10 WhatsApp groups, each having 50-60 members. Investigation & questioning underway
— ANI (@ANI) March 30, 2018
इस मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने गूगल से उस ई-मेल आईडी की जानकारी मांगी है, जिससे सीबीएसई की चेयरपर्सन अनीता करवाल को पेपर लीक के बारे में मेल मिला था। गौरतलब है कि अनीता करवाल को किसी ने एक जीमेल आईडी के जरिए मेल भेजा था। उसमें लीक प्रश्नपत्र की हाथों से लिखे पेपर की फोटो संलग्न थी।
दूसरी ओर उद्योग भवन पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। HRD मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। छात्रों का कहना है कि जब हर पेपर ही लीक हुआ तो सिर्फ दो विषयों की परीक्षाएं ही दोबारा क्यों हो रही हैं। अगर हो तो सभी परीक्षाएं फिर से हों वरना कोई भी न हों। इसके अलावा छात्र आज सीबीएसई मुख्यलाय के सामने भी प्रदर्शन कर रहे हैं।#CBSEPaperLeak: Crime Branch has sought reply from Google about the email that was sent to CBSE chairperson. A mail was sent to the chairperson from a Gmail ID with images of handwritten questions papers
— ANI (@ANI) March 30, 2018
Delhi: Section 144 imposed near Prakash Javadekar's residence on Kushak Road #CBSEPaperLeak pic.twitter.com/4m0HynasjT
— ANI (@ANI) March 30, 2018
मैं भी रात भर सो नहीं पाया
जानकारी के अनुसार सीबीएसई की परीक्षा प्रभारी से पुलिस ने चार घंटों तक पूछताछ की है। जानकारी यह भी आ रही है कि करीब 1000 छात्रों तक पेपर पहुंचा है।#CBSEPaperLeak: Over 30 people have been questioned by Police, most of whom either study or teach at coaching centres. Over a dozen mobile phones belonging to these people have also been seized. #Delhi
— ANI (@ANI) March 30, 2018
विशेष पुलिस आयुक्त आरपी उपाध्याय ने कहा कि हम पेपर लीक की ट्रेल को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। सीबीएसई ने अपनी शिकायत में राजेंद्र नगर के कोचिंग संचालक विक्की का नाम लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
सीबीएसई अध्यक्ष से नाखुश मंत्रालय
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सीबीएसई अध्यक्ष अनिता करवार समेत अन्य अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को एक घंटे बैठक में परीक्षा पत्र तैयार होने और उन्हें सेंटर तक पहुंचने की रिपोर्ट ली।
हालांकि मंत्रालय सीबीएसई अध्यक्ष के कामकाज से नाखुश है, क्योंकि बोर्ड ने स्वयं 5 को मार्च को छात्रों को अलर्ट करते हुए फर्जी वेबसाइटों से बचने की सलाह दी थी। इसके अलावा वाट्सऐप पर पेपर लीक का फुटेज आने के बाद सेंटरों में परीक्षा पत्र की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।
जावडेकर ने सीबीएसई पेपर लीक को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए आश्वस्त किया कि इसके दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें इसकी वजह से प्रभावित होने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ सहानुभूति है। एक संवेदनशील अभिभावक होने के नाते वे बीती रात सो नहीं पाए।
आईआईटी विशेषज्ञों से फुलप्रूफ तकनीक पर सुझाव
सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक से प्रभावित 16 लाख छात्रों की दिक्कत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाराजगी के चलते अब मंत्रालय सीबीएसई परीक्षा फुलप्रूफ बनाने के लिए आईआईटी विशेषज्ञों से सुझाव ले रही है। जेईई एडवांस की परीक्षा आईआईटी प्रबंधन स्वयं लेता है, लेकिन उसकी सुरक्षा में सेंध नहीं लग पाती है। इसके अलावा जावडेकर ने अधिकारियों से दुनिया भर में परीक्षा में सेंध को रोकने के लिए अपनाई जा रही तकनीक पर रिपोर्ट मांगी है।
सब लीक, चौकीदार वीक
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार में परीक्षा माफिया को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस तरह की घटनाएं लाखों छात्रों के भविष्य को नष्ट कर देती हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। एक के बार एक लीक को लेकर मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘सब लीक, चौकीदार वीक’। इस बीच, कांग्रेस ने पेपर लीक मामले में एचआरडी मंत्री प्रकाश जावडेकर और सीबीएसई प्रमुख अनिता करवाल को पद से हटाने और इस मामले की हाईकोर्ट के जज से न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
छलक उठा दर्द
- भाविका यादव, सेंट थॉमस स्कूल, दिल्ली की छात्रा
सीबीएसई के सभी पेपर परीक्षा से एक दिन पहले उपलब्ध थे। अगर दोबारा परीक्षा आयोजित करनी है तो सभी विषयों के लिए की जानी चाहिए।
- राहुल, 12वीं का छात्र
साल भर की तैयारी के बाद परीक्षा देने वाले छात्र के लिए यह जानना काफी कष्टदायी है कि बगैर तैयारी के परीक्षा में बैठने वाला 90 फीसदी अंक हासिल करने का दावा कर रहा है। समझ में नहीं आता कि हमारी शिक्षा व्यवस्था इतना नीचे कैसे गिर सकती है।
- करण पॉल, एक अभिभावक