फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE issues advisory to avoid fake news and rumours

Delhi NCR News: सीबीएसई ने फर्जी खबरों और अफवाहों से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
-कहा, प्रामाणिक जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देखें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
सीबीएसई ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षा में फर्जी खबरों और अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी है। बोर्ड ने इस संबंध में फर्जी खबरों और अफवाहों के प्रसार से बचने के लिए एडवाइजरी करते हुए कहा कि छात्र किसी भी प्रामाणिक जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट को ही देखें। स्कूलों, अभिभावकों व छात्रों से बोर्ड ने आग्रह किया कि वे सतर्क रहें और अप्रमाणित खबरों-अफवाहों या फर्जी खबरों से गुमराह न हों। बोर्ड की एडवाइजरी के अनुसार पहले देखा कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा अवधि के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर फर्जी खबरें फैलाकर छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। ऐसी भ्रामक सूचनाओं में प्राय: प्रश्नपत्र लीक होने के झूठे दावे तथा बोर्ड की कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षाओं के कथित प्रश्नपत्रों का प्रसार की बात शामिल होती है। ऐसे में बोर्ड ने सभी हितधारकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बोर्ड ने कहा है कि इस प्रकार की निराधार सूचना पर विश्वास करना, उससे जुड़ना या उसे आगे बढ़ाना अनावश्यक चिंता और भ्रम उत्पन्न कर सकता है और इस छात्रों की तैयारी पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

बोर्ड ने हितधारकों को आश्वस्त किया कि बोर्ड की परीक्षाओं के सुचारू, सुरक्षित और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने हेतु सुदृढ़ व्यवस्था और उपाय किए हैं। भ्रामक सूचना फैलाने या परीक्षा प्रक्रिया को बाधित करने के किसी भी प्रयास के विरुद्ध बोर्ड द्वारा सख्त कार्रवाई होगी। बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा के संबंध में सीबीएसई द्वारा अपने सत्यापित आधिकारिक प्लेटफार्मों के माध्यम से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने के लिए कहा है जिससे कि भ्रामक सूचनाओं का प्रसार न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed