फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE has strict rules applied, then the ban on pen and watch

CBSE के कड़े नियम: पेन और घड़ी पर भी पाबंदी

Fri, 18 Sep 2015 08:38 AM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
CBSE has strict rules applied, then the ban on pen and watch

देश भर में आगामी बीस सितंबर को होने वाले सेंट्रल टीचर ऐलिजिबेलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के लिए सीबीएसई ने वही नियम लागू कर दिए हैं जो एआईपीएमटी के दौरान लागू किए गए थे।

विज्ञापन


परीक्षा सेंटर में घड़ी, धूप का चश्मा, पेन व रबड़ नहीं ले जा सकेंगे। उम्मीदवारों को नीला पेन परीक्षा सेंटर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि परीक्षा के तय समय से 90 मिनट पूर्व सेंटर पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


सीटीईटी वेबसाइट से डाउनलोड एडमिट कार्ड ही वैध माना जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को कोई एक फोटो आईडी कार्ड मसलन पैन कार्ड, आधार, वोटर कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों की भी परीक्षा केंद्रों पर है मनाही

CBSE has strict rules applied, then the ban on pen and watch

अन्यथा सेंटर पर उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हैंड बैंड, सेंटर पर ले जाने की सख्त मनाही है। कलाई घड़ी भी प्रतिबंधित रहेगी।


हैंडबैग व छोटे पर्स, कैमरा, खाने की वस्तुएं, प्लास्टिक पाउच, केलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, कार्डबोर्ड, पेंसिल बॉक्स ले जाने की भी मनाही होगी।

दो चरणों में होने वाली इस परीक्षा के पहले चरण की परीक्षा का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को आठ बजे सेंटर पर पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed