{"_id":"68a8689a31bdf2d30f075f16","slug":"cbse-established-six-new-regional-offices-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-101981-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीबीएसई ने स्थापित किए छह नए क्षेत्रीय कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीबीएसई ने स्थापित किए छह नए क्षेत्रीय कार्यालय
विज्ञापन
- रायपुर और रांची कार्यालय में शुरू हुआ कामकाज, लखनऊ और गुरुग्राम ऑफिस एक सितंबर से होगा शुरू
- सीबीएसई से जुड़े कार्यों के लिए छात्रों को दूर-दराज के क्षेत्र में जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों और छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। सीबीएसई ने अलग-अलग राज्यों में छह नए क्षेत्रीय कार्यालय, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) और उप क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना की घोषणा कर दी है। सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूल क्षेत्राधिकार के अनुसार संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शासित होंगे। इस संबंध में सीबीएसई ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इससे छात्रों को सीबीएसई से जुड़े कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के रायपुर और झारखंड के रांची में भी नए क्षेत्रीय कार्यालय/सीओई में कामकाज शुरू हो गया। वहीं हरियाणा के लिए गुरुग्राम में नए क्षेत्रीय कार्यालय/सीओई में एक सितंबर से कामकाज शुरू होगा। सीबीएसई के इस क्षेत्रीय कार्यालय से हरियाणा के दक्षिण के 12 जिले कवर होंगे। इसमें चरखी दादरी, फरीदाबाद, भिवानी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिला शामिल है। नया क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम स्थित सेक्टर-34 में होगा। पहले हरियाणा के पंचकुला स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से पूरा राज्य देखा जाता था। अभी तक सीबीएसई के 18 क्षेत्रीय कार्यालय थे। इसमें दुबई (यूएई) क्षेत्रीय कार्यालय भी शामिल हैं।
लखनऊ कार्यालय के दायरे में होंगे 30 जिले
लखनऊ में भी एक सितंबर से नए क्षेत्रीय कार्यालय/सीओई में कामकाज शुरू हो जाएगा। इसके दायरे में 30 जिले होंगे। इसमें अमेठी, औरैया, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, इटावा, फर्रुखाबाद, फेतहपुर, फिरोजाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखीमपुर खेरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, पीलीभीत, रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव और श्रावस्ती जिला शामिल है। नया क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित सेक्टर-4 में होगा। इसमें से कई जिले पहले सीबीएसई के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के दायरे में आते थे। इसमें लखनऊ भी शामिल था।
विज्ञापन
दो उप क्षेत्रीय कार्यालय भी हुए शुरू
शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर और सिक्किम के गंगटोक में उप क्षेत्रीय कार्यालय में कामकाज शुरू हो गया। वहीं त्रिपुरा के अगरतला स्थित उप क्षेत्रीय कार्यालय में 15 सितंबर से कामकाज शुरू होगा।