{"_id":"5d4de4438ebc3e6d0a3e06ec","slug":"cbse-do-not-make-mistake-in-online-registration-of-ix-and-xi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसईः नौवीं और ग्यारहवीं के ऑनलाइन पंजीकरण में न करें गलती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसईः नौवीं और ग्यारहवीं के ऑनलाइन पंजीकरण में न करें गलती
Sat, 10 Aug 2019 02:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
registration
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षाओं के लिए नौंवी व ग्यारहवीं के पंजीकरण में दिए जाने वाले ब्योरे में गलती करना विद्यार्थियों व स्कूलों के लिए भारी पड़ सकता है। सीबीएसई इस बार से दिए गए ब्योरे में अपडेट करने की सुविधा को समाप्त करने जा रहा है। यदि स्कूल गलत जानकारी भरता है तो यह उसकी जिम्मेदारी होगी। वहीं बोर्ड ने इस बार पंजीकरण शुल्क में भी बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
सीबीएसई ने नौवीं व ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को 8 अगस्त से शुरू कर दिया है। पहले पंजीकरण प्रक्रिया अक्तूबर से प्रारंभ होती थी। दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई नौवीं व ग्यारहवीं में ऑनलाइन पंजीकरण करता है। इसमें विद्यार्थियों के नाम नाम, माता-पिता, कोर्स कांबिनेशन, जन्म तिथि व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ली जाती है।
विज्ञापन
ऐसा देखने में आता है कि विद्यार्थी अपना नाम, माता-पिता के नाम व जन्मतिथि को देने में गलती कर देते हैं इसे ठीक करने में स्कूल के साथ-साथ सीबीएसई को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
बोर्ड ने फैसला किया है कि इस बार से पंजीकरण की हार्ड कॉपी से डेटा के किसी भी अपडेशन (सुधार) की अनुमति सीबीएसई द्वारा नहीं दी जाएगी। सही डेटा अपलोड करना स्कूलों की जिम्मेदारी होगी।
बोर्ड ने स्कूलों को हिदायत दी है कि छात्रों के सब्जेक्ट कांबिनेशन, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय कोड व अन्य जानकारी को भरने में गलती ना करें। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि जो विद्यार्थी सत्र 2019-20 में नौवीं में हैं वह 2021 में दसवीं की परीक्षा देंगे। ऐसे में स्कूलों को इन विद्यार्थियों को सही ब्योरा देने के संबंध में बताना होगा।
माता-पिता को नौवीं व ग्यारहवीं के प्रमाणपत्र के पीछे एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे, जिसमें वह यह सत्यापित करेंगे कि बच्चे का ब्योरा सही है। बोर्ड पंजीकरण ब्योरे को अभिभावकों व छात्रों को पंजीकरण कार्ड के रूप में उपलब्ध कराएगा।
सीबीएसई की ओर से स्कूलों को सलाह दी गई है कि वह निर्धारित तिथि तक इस पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लें। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद स्कूल की ओर से की जाने वाली ऑनलाइन एंट्री को स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्कूल बिना लेट फीस के साथ छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण 15 अक्टूबर तक करा सकते हैं। इसके बाद लेट फीस के साथ 31 अक्तूबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है।
पंजीकरण शुल्क में बढ़ोतरी
बोर्ड ने इस बार पंजीकरण शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। इस बार पंजीकरण के लिए स्कूल को प्रत्येक विद्यार्थियों के अनुसार 300 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि बीते साल तक यह शुल्क 150 रुपये था। लेट फीस के रूप में 2000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।