फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Class 12 answer sheet re-evaluation portal to open today

Delhi NCR News: सीबीएसई 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन के लिए आज से खुलेगा पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
-किसी भी जानकारी और समस्या के लिए सीबीएसई टेली काउंसलिंग हेल्पलाइन पर कर सकेंगे संपर्क
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल सोमवार से खुल जाएगा। पहले इस प्रक्रिया के लिए 26 से 29 मई निर्धारित की गई थी। तकनीकी खामियों के चलते पोर्टल को नए सिरे से एक जून से शुरू किया जाएगा। इसमें सीबीएसई ने डाटा पूरी तरह से सुरक्षित रहने का दावा किया है।

सीबीएसई के अनुसार यह निर्णय पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू और तकनीकी गड़बड़ियों से मुक्त बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। मूल्यांकन की सर्वोच्च गुणवत्ता और निर्धारित मानकों को सुनिश्चित करने के लिए पोर्टल के संचालन की तारीख आगे बढ़ाई गई थी। परीक्षा के बाद की गतिविधियों के तहत आवेदन करने वाले छात्रों के लिए निर्धारित पोर्टल अब एक जून से संचालित होगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी शिकायतों और प्रश्नों के समाधान के लिए सहायता व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए छात्र सीबीएसई टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन 1800-11-8004 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा resultcbse2026@cbseshiksha.in ईमेल के माध्यम से भी अपनी शिकायत या प्रश्न भेज सकते हैं। सीबीएसई ने छात्रों से आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed