फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Board Exam 2019 Expert view, Amar Ujala Question Answer

अमर उजाला सवाल-जवाब: सीबीएसई की परीक्षा में रटने की अपेक्षा विषय को समझने पर दें ध्यान

Mon, 04 Mar 2019 12:24 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 04 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2019 Expert view, Amar Ujala Question Answer
cbse board
प्रश्न : मैं दसवीं कक्षा की छात्रा हूं। आखिरी दिनों में गणित की तैयारी कैसे करूं? - राशि शर्मा
विज्ञापन

उत्तर : गणित में अच्छे अंक पाने के लिए एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पुस्तक में दिए गए प्रश्नों को हल करें। बार-बार पिछले वर्षों में आए प्रश्न-पत्रों को हल करें और अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। समय तालिका के अनुसार प्रश्नों को हल करने की बजाय शांत मन से उस पर विचार कर उसे हल करें। यदि कोई प्रश्न अधिक समय ले रहा है तो उसे छोड़ दें और अगले प्रश्नों को हल करें। तनाव मुक्त रहें, व्यायाम करें, संतुलित आहार लें और पढ़ाई करते समय छोटे-छोटे ब्रेक लें। 

प्रश्न : मैं 12वीं का छात्रा हूं। अकाउंटेंसी के प्रश्नों को हल करने में समस्या आ रही है। इस विषय में ध्यान केंद्रित नहीं हो रहा। सलाह दीजिए। - विधि श्रीवास्तव
विज्ञापन

उत्तर :
रटने की अपेक्षा विषय को समझने पर ध्यान दें। कोर्स पूरा होने के बाद सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध परीक्षा सामग्री के माध्यम से अभ्यास करके अपने कौशल का परीक्षण करें। पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्र, मॉडल पेपर उपलब्ध हैं। उसका अभ्यास करें। अभ्यास करते समय पढ़ने के समय का ठीक से उपयोग करें। प्रत्येक प्रश्न को बहुत सावधानी से पढ़े, उत्तर देने से पहले जो पूछा है उसके आधार पर विचारों को व्यवस्थित करें। पेपर देते समय प्रारूप, कथन और गणना का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न : मैं 12वीं में साइंस नॉन-मेडिकल का छात्र हूं। गणित में 95 फीसदी अंक कैसे प्राप्त किए जा सकते हैं। एनसीईआरटी पुस्तकों से तैयारी कर चुका हूं, गणित का पूरा पेपर हल नहीं कर पाता हूं। क्या करूं? - मोहित शर्मा
उत्तर :
गणित में अच्छे अंक पाने के लिए एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पुस्तक में दिए गए अभ्यास प्रश्नों को हल करें। बार-बार बीते सालों में आए प्रश्न पत्रों को हल करें और अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। तनाव लेकर प्रश्नों को हल करने के बजाय शांत मन से हल करें। अधिक समय लेने वाले प्रश्न पर ज्यादा समय न खर्च करें। यदि समय शेष है तो उस प्रश्न को हल करें। आदर्श प्रश्न-पत्र भी हल करें। 


प्रश्न : 12वीं में साइंस स्ट्रीम की छात्रा हूं। फिजिक्स व केमिस्ट्री में कैसे 90 फीसदी अंक हासिल किए जा सकते हैं। - अभिषेेक
उत्तर :
पाठ्यक्रम में दी गई सभी यूनिट का अध्ययन करें। बीते वर्षों में आए प्रश्न-पत्रों को हल करें। आदर्श प्रश्न-पत्र भी हल करें। एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पुस्तक में अभ्यास प्रश्नों को हल करें। अपने विषयों से डरें नहीं, बल्कि उसका ज्यादा से ज्यादा अध्ययन रुचि के साथ करें। सभी टॉपिक को दोहरा लें तथा दोहराते समय जहां भी समस्या आती है, उसे एक बार फिर समझने का प्रयास करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed