फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE 10th 2017 result decleared, delhi cm kejriwal son pulkit gets 10 cgpa

CBSE 10th का रिजल्ट जारी, दिल्ली CM केजरीवाल के बेटे को मिले 10 CGPA

Sun, 04 Jun 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th 2017 result decleared, delhi cm kejriwal son pulkit gets 10 cgpa
KEJRIWAL FAMILY - फोटो : फाइल फोटो

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने शनिवार को 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित को 10वीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए मिले हैं। नोएडा सेक्टर-30 स्थित डीपीएस स्कूल के छात्र पुलकित फिलहाल शहर से बाहर हैं। 

विज्ञापन


पुलकित ने फोन पर दोस्तों के साथ खुशी बांटी। स्कूल के मुताबिक 10वीं में पुलकित के पास इंग्लिश, मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस और हिंदी विषय थे और सभी में 10 सीजीपीए और ए- 1 ग्रेड हासिल किया है। वह स्कूल में होने वाले नाटकों में भी हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई ने दोपहर एक बजे दिल्ली, इलाहाबाद, त्रिवेंद्रम, देहरादून और चेन्नई रीजन का रिजल्ट जारी किए। इसके कुछ घंटों बाद अजमेर, पटना, पंचकूला, गुवाहाटी और भुवनेश्वर क्षेत्रों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 90.95 रहा है, जबकि साल 2016 में यह आंकड़ा 96.21 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासिंग परसेंटेज के मामले में त्रिवेंद्रम पहले स्थान पर है। दूसरे पर चेन्नई और तीसरे पर इलाहाबाद रीजन है। दिल्ली चौथे स्थान पर है। 

ऐसे निकालें अपने ग्रेड से सीजीपीए

CBSE 10th 2017 result decleared, delhi cm kejriwal son pulkit gets 10 cgpa
cbse 10th result

सीबीएसई 10वीं में अंक की बजाय ग्रेड देता है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद क्यूमूलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (CGPA) निकालने को लेकर छात्रों में अक्सर कंफ्यूजन रहता है। क्योंकि सीबीएसई ग्रेड सिस्टम के आधार पर नंबर दे रहा है, जिसमें छात्रों को A1 से लेकर E तक ग्रेड दिया जाता है।

सीजीपीए निकालने के लिए पांच विषयों को लें और उनके ग्रेड को क्रमश: जोड़ें। उदाहरण के तौर पर पहले में 9, दूसरे में 8, तीसरे में 7, चौथे में 10 और पांचवें में 9 ग्रेड मिले हैं। अब उन पांचों विषयों के ग्रेड प्वाइंट्स को इस प्रकार 9+8+7+10+9=43 जोड़ें। इसके बाद टोटल को पांच से डिवाइड 43/5 = 8.6 करें। अब डिवाइड करने के बाद जो 8.6 आया है, वहीं आपका सीजीपीए होगा।

सीजीपीए से परसेंटेज निकालने के लिए आपको अपने सीजीपीए को 9.5 से मल्टीप्लाई करना होगा। जैसे यदि आपका सीजीपीए 8.6 आया है, तो आपको 8.6 को 9.5 से मल्टीप्लाई करना होगा। दोनों को मल्टीप्लाई करने पर 81.7 आता है। इसका मतलब है कि आपका ओवरऑल परसेंटेज 81.7 हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed