फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI special court: No judge appointed

तारीख पर तारीख मिल रही है जज साब, पर...

Sat, 11 Jan 2014 09:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Jan 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
CBI special court: No judge appointed

बॉलीवुड फिल्म 'दामिनी' में सन्नी देओल का यह डॉयलॉग सीबीआई विशेष कोर्ट संख्या-1 में में सटीक बैठता है।

विज्ञापन


दरअसल, यहां पिछले 41 दिनों से किसी भी मामले में सुनवाई नहीं हो सकी है। प्रत्येक तारीख पर वादकारी कोर्ट पहुंचते हैं मगर तारीख लेकर लौट जाते हैं।


दरअसल 30 नवंबर 2013 को कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एस. लाल के रिटायर होने के बाद से अभी तक इस कोर्ट में किसी न्यायाधीश को नियुक्त नहीं किया गया है।


सीबीआई विशेष कोर्ट में अहम मामले विचाराधीन हैं। इनमें मुख्य रूप से एनआरएचएम घोटाला, निठारी कांड, मेरठ का स्मिता भादुड़ी एनकाउंटर केस के अलावा एंटी करप्शन के कई मामले शामिल हैं।

निठारी कांड के दो मामले और स्मिता भादुड़ी एनकाउंटर मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। तीनों ही मामले अब फैसले के करीब हैं। 26 नवंबर 2013 को चर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में फैसला सुनाने के बाद विशेष न्यायाधीश 30 नवंबर को रिटायर हो गए थे।

इसके बाद से ही उक्त कोर्ट में अभी तक किसी न्यायाधीश को नियुक्त नहीं किया जा सका है। यहीं कारण है कि इस कोर्ट में विचाराधीन सभी मामलों को पिछले 41 दिन से तारीख ही मिल रही है।

खास बात यह भी है कि इस कोर्ट में ज्यादातर मामले ऐसे हैं, जिनकी सुनवाई को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने डे-टू-डे सुनवाई के आदेश दे रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed